Relationship Tips: जहां प्यार है वहां तकरार भी है। प्रेमी युगल छोटी-बड़े विवादों के बाद एक दूसरे से ब्रेकअप कर लेते हैं। हालांकि गुस्सा शांत होने पर वह साथी को मना लेते हैं और फिर एक दूसरे के साथ रिश्ते में आ जाते हैं। कई बार उनके बीच गंभीर ब्रेकअप हो जाते हैं। ऐसे में लोग अपने साथी को छोड़कर मूव आन कर लेते हैं।
आज के दौरान में ब्रेकअप के बाद दूसरी बार रिलेशनशिप में आना भी सामान्य हो गया है। लेकिन अगर आप अपने एक्स को भुला नहीं पा रहे हैं और पैचअप करना चाहते हैं यानी उनके साथ दोबारा रिश्ते में आना चाहते हैं तो ये समझने की जरूरत है कि क्या आपका एक्स पार्टनर भी यही चाहता है।
जब दोनों साथी ब्रेकअप के बाद एक दूसरे को याद करते हैं तो वह फिर से पैचअप कर लेते हैं लेकिन अगर एक पार्टनर का साथ वापस चाहता है और दूसरा मूव ऑन कर जाए तो मामला जटिल हो जाता है। वापस अपने एक्स को जीवन में लाना आसान नहीं।
सबसे पहले तो आपको ये जानने की जरूरत है कि क्या एक्स पार्टनर आपसे पैचअप करना चाहता है। क्या आपका एक्स वापस आपके साथ रिश्ते में आने के लिए तैयार है? इन संकेतों से जानिए कि ब्रेकअप के बाद एक्स से पैचअप करें या नहीं?
2 of 5
ब्रेकअप के बाद एक्स से पैचअप करें या नहीं?
- फोटो : iStock
एक्स पार्टनर की आपके जीवन में रुचि
अगर आपका एक्स पार्टनर आपके संपर्क में हो और आपके जीवन में क्या चल रहा है, ये जानने में रुचि दिखाएं तो समझ जाएं कि वह अब भी आपको याद करते हैं और दोबारा इस रिश्ते में आने के लिए तैयार हैं।
3 of 5
ब्रेकअप के बाद एक्स से पैचअप करें या नहीं?
- फोटो : Pexel
एक्स आपसे संपर्क न रखना चाहें
आप अपने एक्स पार्टनर को फोन करें या किसी भी माध्यम से संपर्क करें और वह आपके संपर्क को काट दे या बातचीत में रूचि न दिखाएं तो समझ जाएं कि वह आपके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता है। इसके अलावा अगर एक्स ने आपको फोन या सोशल मीडिया के हर अकाउंट से डिलीट व ब्लाॅक कर दिया हो तो भी समझ जाएं कि वह आपसे दूर रहना चाहते हैं।
4 of 5
ब्रेकअप के बाद एक्स से पैचअप करें या नहीं?
- फोटो : Adobe stock
ब्रेकअप के लिए एक्स आपको दोषी माने
आप साथी से पैचअप करना चाहते हैं लेकिन वो पुरानी गलतियों और बातों को लेकर आपको ही दोषी बना रहे हैं और खुद की गलती मानने को तैयार नहीं हैं तो समझ लीजिए कि वह इस रिश्ते को मौका नहीं देना चाहते हैं।
5 of 5
पार्टनर जब जलन महसूस करे
- फोटो : Istock
एक्स आपके नए दोस्तों से जलन महसूस करे
जब एक्स आपके जीवन में रूचि लें। आपके नए दोस्तों से ईर्ष्या व जलन महसूस करें तो ये संकेत है कि एक्स पार्टनर आपके साथ जुड़ा रहना चाहता है। आपको सोशल मीडिया पर स्टॉक करें और ये जानने का प्रयास करें कि आपके जीवन में कोई है या नहीं। आप दोनों के काॅमन दोस्तों से आपकी जानकारी एकत्र करें तो भी समझ जाएं कि वो रिश्ते में वापस आने के लिए बेताब हैं।