जब लोग प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो वे काफी खुश होते है। दोनों पार्टनर एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं, एक-दूसरे से प्यार करते हैं और एक-दूसरे को साथ लेकर आगे बढ़ते हैं। मतलब आप ये समझ सकते हैं कि प्यार की शुरुआत में तो ये कपल बिल्कुल बच्चों की तरह रहते हैं और बच्चों की तरह चीजें करते भी हैं। लेकिन समय दोनों को समझदार बनाता है और जिंदगी में दोनों ही प्यार के साथ आगे बढ़ते रहते हैं। लेकिन वो कहते हैं न कि जहां जितना ज्यादा प्यार होता है, रूठना-मनाना और छोटे-मोटे लड़ाई-झगड़े भी वहीं होते हैं। जैसे- कपल के बीच होते हैं। लोग चाहें रिलेशनशिप में हो या फिर शादीशुदा जीवन में हो। दोनों ही रिश्तों में हल्के लड़ाई-झगड़े चलते रहते हैं। लेकिन कई बार ये झगड़े काफी बड़े बन जाते हैं, जिसकी वजह से पार्टनर रूठ जाते हैं। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर को आसानी से मनाना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं। हो सकता है कि ये आपके काम आ जाएं।
नाराज पार्टनर को मनाना है, तो ये चार तरीके आएंगे काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी गलती मान लें
प्यार जताएं
उपहार दे सकते हैं
तारीफ करें
- तारीफ करना हर पार्टनर को अच्छा लगता है। लड़के हों या फिर लड़कियां, हर कोई चाहता है कि उनका पार्टनर उनकी तारीफ करे। उनके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ करें, उनके लुक की तारीफ करें आदि। ऐसे में आप अपने पार्टनर की रूठने के बाद जमकर तारीफ करें। इससे आपका काम तो बन ही जाएगा।