how to deal with unromantic husband: कहते हैं कि लड़के ज्यादा एक्सप्रेशिव यानी अपनी भावनाओं को अभिव्यक्ति करने वाले नहीं होते। पार्टनर या पति के मामले में अधिकतर ये धारणा सही होती है। जहां पत्नी खुलकर पति के लिए प्यार और लगाव को जाहिर करती हैं, वहीं अक्सर पति कम बोलते हैं और अपने में ही मगन रहते हैं। पत्नी उम्मीद करती हैं कि पति उनकी तारीख करें, उनके लिए प्यार भरी बातें कहें, रोमांटिक डेट नाइट या डिनर पर जाएं। हालांकि ये सब पति किसी खास मौके पर तो कर देते हैं या फिर पत्नी के कहने पर करते हैं। खुद से रोमांस जाहिर करने में वह थोड़े फिसड्डी हो सकते हैं।
Relationship Tips: पति रोमांटिक न हो तो अपनाएं ये तरीके, बेझिझक करेंगे प्यार का इजहार
पत्नी कुछ तरीके अपनाकर रोमांस में कमजोर पति को सुधार सकती है। अगर आपके पति में भी ऐसे ही लक्षण दिखते हैं तो रिश्ते में प्यार लाने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुलकर बातचीत करें
कई बार पति अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति खुलकर इसलिए नहीं कर पाते, क्योंकि उनके बीच संवाद कम होता है। इसके लिए जरूरी है कि पत्नी अपने पति से खुद इच्छाओं और भावनाओं के बारे में बात करें। साथ ही प्यार से समझाएं कि आप रिश्ते में रोमांस की उम्मीद करती हैं। अपनी बात बिना किसी शिकायत के पेश करें। ताकि वह खुलकर अपनी भावनाएं आपके साथ साझा कर सकें।
सरप्राइज दें
रिश्तों में छोटे छोटे सरप्राइज जादू का काम करते हैं। अगर पति रोमांटिक नहीं है तो आप उनके लिए सरप्राइज प्लान करें। उनकी पसंद का खाना बनाकर या कोई गिफ्ट देकर सरप्राइज कर सकती हैं। इससे उन्हें महसूस होगा कि आप उनके बारे में कितना सोचती हैं। ऐसे में उनके दिल में आपके लिए प्यार का भावना मजबूत होगी और वक्त के साथ पति भी आपके साथ उसी लगाव व स्नेह से पेश आएंगे, जिसकी उम्मीद आप उनसे करती हैं।
अगर आप चाहती हैं कि आपका पति रोमांटिक हो, तो आपको खुद भी रोमांटिक बनना होगा। आप अपने प्यार का इज़हार छोटे-छोटे प्यारे संदेशों, प्यार भरे इशारों या खूबसूरत गिफ्ट्स के जरिए कर सकती हैं। जब आपका पति आपके प्यार और रोमांस को महसूस करेगा, तो वो भी आपकी तरह प्यार जताने के लिए प्रेरित होगा।
रिश्ते में स्पेस दें
हर व्यक्ति रिश्ते में स्पेस चाहता है। पति पर ज्यादा दबाव डालने से वह रोमांटिक होने की जगह और दूर हो सकते हैं। उन्हें थोड़ा वक्त दें। शिकायत न करें, बल्कि रिश्ते में अपनी ओर से प्यार को जाहिर करें ताकि वह बिना दबाव और जबरदस्ती के आप से अपने तरीके से प्यार को जाहिर कर सकें। हर व्यक्ति का अपने प्यार को व्यक्त करने का तरीका अलग होता है। अगर आपके पति सीधे तौर पर रोमांटिक नहीं हैं, तो उनसे धैर्यपूर्वक व्यवहार करें। वक्त के साथ और आपकी समझदारी के साथ वो भी आपके प्रति ज्यादा रोमांटिक हो सकते हैं। उन्हें जबरदस्ती बदलने की कोशिश करने के बजाय अपने रिश्ते को स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ने दें।
पसंद को अपनाएं
रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आपसी साझेदारी जरूरी है। इसके लिए एक दूसरे की पसंद या शौक में दिलचस्पी लेना फायदेमंद हो सकता है। आप दोनों की साझा रुचि होगी तो उसे साथ में करने से आपके बीच संवाद बढ़ेगा और नजदीकियां आएंगी। जैसे मूवी देखना, गाने सुनना या कोई आउटडोर एक्टिविटी। साथ में ये एक्टिविटी आपको एक दूसरे के करीब लाएगा और पति का आपके लिए रोमांस बढ़ेगा।