फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips : हो गई है सगाई तो मंगेतर से जरूर करें ये पांच बातें, मजबूत होगा नया रिश्ता

Wed, 29 May 2024 08:36 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 29 May 2024 08:36 AM IST
सार

 सगाई से शादी के बीच के समय में यदि आप कुछ बातों को पहले से ही क्लीयर कर लेंगे तो इससे आपकी शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छी रहेगी। 

विज्ञापन
Relationship Tips Got Engaged Talk About These Things to Your Fiance to Make Strong Bond
Couple - फोटो : Istock

Relationship Tips : शादी से पहले सगाई की रस्म होती है, जिसके बाद हर लड़के और लड़की की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। उनके ऊपर कई तरीके की जिम्मेदारियां आ जाती हैं। जिम्मेदारियों के साथ काफी डर भी लगने लगता है। इस डर के बारे  में आप सिर्फ अपने होने वाले पार्टनर के साथ ही बात कर सकते हैं। अपने मन की बात शेयर करने से पहले आप पहले अपने पार्टनर को अच्छे से जान जरूर लें। 



सगाई और शादी के बीच के समय में अपने पार्टनर से बात करके आप उनके नेचर का पता लगा सकते हैं। इसके साथ ही इन्हीं दिनों में आप इस बात का पता लगा सकते हैं कि शादी के बाद आपके पार्टनर का व्यवहार कैसा होगा। सगाई से शादी के बीच के समय में यदि आप कुछ बातों को पहले से ही क्लीयर कर लेंगे तो इससे आपकी शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छी रहेगी। आइए आपको इन बातों के बारे में बताते है, ताकि आपकी शादीशुदा जिंदगी में किसी तरह की परेशानी ना आए। 

Relationship Tips Got Engaged Talk About These Things to Your Fiance to Make Strong Bond
couple - फोटो : istock

जिम्मेदारियों के बारे में करें बात

सगाई के बाद आपको अपने पार्टनर से परिवार और रिश्तों पर खुल कर बात करनी चाहिए। पहले से ही ये तय कर लेना चाहिए कि आगे चलके किसको क्या जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। इससे शादी के बाद काफी आसानी रहेगी। 

Relationship Tips Got Engaged Talk About These Things to Your Fiance to Make Strong Bond
couple - फोटो : istock

करें एडजस्टमेंट को लेकर बात

शादी से पहले कपल को एडजस्टमेंट को लेकर भी बात कर लेनी चाहिए। अपनी परेशानी के साथ-साथ अपने मन की बात भी अपने पार्टनर को खुल कर बताएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips Got Engaged Talk About These Things to Your Fiance to Make Strong Bond
couple - फोटो : istock

करें करियर के बारे में बात

ये टॉपिक लड़कियों के लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, आज भी कई जगह शादी के बाद लड़कियों को नौकरी नहीं करने दी जाती है। जिसकी वजह से काफी क्लेश होने लगता है। इससे बचने के लिए पहले से ही ये फाइनल कर लें। 

विज्ञापन
Relationship Tips Got Engaged Talk About These Things to Your Fiance to Make Strong Bond
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

करें फैमिली प्लानिंग

शादी के कुछ ही दिन बाद से घर वाले बच्चे की डिमांड करने लगते हैं। ऐसे में अपने पार्टनर के साथ पहले से ही इस बात को तय कर लें। आज के समय में फैमिली प्लानिंग काफी जरूरी भी होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed