फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: पत्नी भूल से भी पति के साथ न करें ऐसा बर्ताव, प्यार और रिश्ता दोनों खो सकती हैं आप

Tue, 01 Apr 2025 02:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 01 Apr 2025 02:25 PM IST
सार

पति-पत्नी के बीच प्यार और भरोसे की डोर मजबूत होनी चाहिए, ताकि जीवन भर साथ बना रहे। आइए जानते हैं कि कौन-सी गलतियां पत्नी को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।  

विज्ञापन
Relationship Tips for Wives Husband Avoid These Mistakes to Keep Love and Relationship Strong
पत्नी भूल से भी पति के साथ न करें ऐसा बर्ताव - फोटो : Freepik

relationship tips: पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास, प्रेम और सम्मान पर टिका होता है। लेकिन कभी-कभी अनजाने में की गई गलतियां रिश्ते में दूरियां पैदा कर सकती हैं। अगर पत्नी कुछ खास बातों का ध्यान नहीं रखती हैं, तो इससे न केवल पति का प्यार कम हो सकता है, बल्कि रिश्ता भी कमजोर पड़ सकता है।  एक अच्छा रिश्ता तभी टिकता है जब दोनों एक-दूसरे को समझें और सम्मान दें। छोटी-छोटी गलतियों को समय रहते सुधार लिया जाए, तो रिश्ते को मजबूत बनाया जा सकता है। पति-पत्नी के बीच प्यार और भरोसे की डोर मजबूत होनी चाहिए, ताकि जीवन भर साथ बना रहे। आइए जानते हैं कि कौन-सी गलतियां पत्नी को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।  



Relationship Tips for Wives Husband Avoid These Mistakes to Keep Love and Relationship Strong
पति का अपमान करना - फोटो : Adobe Stock

पति का अपमान करना

किसी भी रिश्ते में सम्मान बहुत जरूरी होता है। अगर पत्नी बार-बार पति का अपमान करती है, उसकी बातों को नजरअंदाज करती है या उसे दूसरों के सामने नीचा दिखाती है, तो इससे पति को बुरा लग सकता है और वह धीरे-धीरे दूरी बनाने लग सकता है।  

Relationship Tips for Wives Husband Avoid These Mistakes to Keep Love and Relationship Strong
दूसरों से तुलना करना - फोटो : Adobe stock

दूसरों से तुलना करना

अगर पत्नी अपने पति की दूसरों से तुलना करने लगती है, तो यह उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा सकता है। हर इंसान अलग होता है और उसकी अपनी खूबियां होती हैं। तुलना करने से रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है और पति को लग सकता है कि वह अपनी पत्नी की नजरों में कमतर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips for Wives Husband Avoid These Mistakes to Keep Love and Relationship Strong
हर बात पर लड़ाई झगड़ा करना - फोटो : Adobe stock

हर बात पर लड़ाई झगड़ा करना

रिश्ते में कभी-कभी नोकझोंक होना आम बात है, लेकिन अगर छोटी-छोटी बातों पर बार-बार झगड़ा होता है, तो इससे पति को घर में सुकून महसूस नहीं होगा। लगातार झगड़े से प्यार कम होने लगता है और रिश्ते में दरार आ सकती है।  

विज्ञापन
Relationship Tips for Wives Husband Avoid These Mistakes to Keep Love and Relationship Strong
पति की भावनाओं की अनदेखी - फोटो : Freepik

पति की भावनाओं की अनदेखी
  
कई बार पत्नियां अपनी बातों और जरूरतों पर ज्यादा ध्यान देती हैं, लेकिन पति की भावनाओं और जरूरतों को नजरअंदाज कर देती हैं। अगर पत्नी अपने पति की परेशानियों को नहीं समझेगी और उसकी बातों को अहमियत नहीं देगी, तो इससे पति को अकेलापन महसूस हो सकता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed