देश में कोरोना काल होने की वजह से अब भी कई जगहों पर लॉकडाउन लगा हुआ है, जिसकी वजह से लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। लंबे समय से घर पर रहने की वजह से लोगों में आलस भी भर गया है और कई लोग बोर भी हो गए हैं। जिसकी वजह से लोगों की आदतें बदल गई हैं और वो अपने इस अनमोल जीवन को बर्बाद कर रहे हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो इस लॉकडाउन में कुछ अच्छी आदतों को अपनाकर अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं, जिसके बाद आपके पार्टनर के अलावा आपके घर वाले भी आपकी तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"60b5ba7204b8d674c0754b86","slug":"relationship-tips-follow-these-four-good-habits-in-lockdown-life-will-be-better","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में अपनाएं इन चार अच्छी आदतों को, पार्टनर ही नहीं घर वाले भी करेंगे तारीफ","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
लॉकडाउन में अपनाएं इन चार अच्छी आदतों को, पार्टनर ही नहीं घर वाले भी करेंगे तारीफ
Tue, 01 Jun 2021 10:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
सुबह जल्दी उठना
- माना लॉकडाउन की वजह से हम घर पर हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम सुबह देर से उठें। हमें सुबह जल्दी उठना चाहिए, ताकि हमारा दिन खराब न हो। आप सुबह जल्दी उठकर खुद के लिए, अपने पार्टनर के लिए और अपने परिवार के लिए भी समय निकाल पाएंगे। इसके लिए आपको रात में जल्दी सोना चाहिए और फिर आप सुबह जल्दी उठ सकते हैं। ऐसा करने से मन भी स्वस्थ रहता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हल्का व्यायाम या योग करें
- आप सुबह जल्दी उठ गए हैं, तो इसके बाद आपको जल्दी उठकर अपने समय को बर्बाद नहीं करना है, बल्कि आपको कुछ हल्के व्यायाम (जो आप घर पर कर सकते हैं) करने चाहिए। वहीं, आप योग भी कर सकते हैं। योग करने से भी शरीर को कई लाभ मिलते हैं। आप रोजाना प्राणायाम कर सकते हैं। इससे आपका तन और मन दोनों प्रसन्न रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
पार्टनर और घरवालों का आदर करें
- आपको अपने पार्टनर का ख्याल रखना है, उनकी बातों को समझना है, उनका साथ देना है, उनको सम्मान देना है और अपने फैसलों में उनको जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा आपको अपने घरवालों का आदर करना चाहिए। आप अपने माता-पिता के पैर छूकर रोज उनसे आशीर्वाद ले सकते हैं। ऐसा करने से आपके रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
कुछ नया सीखें
- लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में कैद हैं, जिसकी वजह से उनके पास करने के लिए कुछ ज्यादा नहीं है। ऐसे में आप इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं और आप कुछ नया सीख सकते हैं। हम हमेशा से कुछ न कुछ नया सीखने की सोचते हैं, लेकिन समय की कमी के चलते ऐसा नहीं कर पाते हैं। वहीं, अब जब हमारे पास समय है तो हम कुछ नया सीख सकते हैं।