जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं, तो आपकी पूरी जिम्मेदारी होती है कि आप अपने इस रिश्ते को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएं। दोनों पार्टनर को मिलकर ये तय करना होता है कि वो अपने इस प्यार के रिश्ते को किस ओर लेकर जाना चाहते हैं। लेकिन कई बार देखा जाता है कि लोग जाने-अनजाने रिलेशनशिप में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसका सीधा असर उनके प्यार के रिश्ते पर पड़ता है और कई बार तो ब्रेकअप की नौबत तक आ जाती है। ऐसे में हम आपको कुछ गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको नहीं करना चाहिए।
{"_id":"608f7f3a3a8d0b06c53a689b","slug":"relationship-tips-do-not-make-mistakes-even-in-relationship-otherwise-breakup-can-happen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलेशनशिप में भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो हो सकता है ब्रेकअप","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
रिलेशनशिप में भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो हो सकता है ब्रेकअप
Mon, 03 May 2021 10:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 03 May 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
बार-बार कॉल-मैसेज नहीं, एक समय बनाएं
- रिलेशनशिप में कई बार देखा जाता है कि कुछ लोगों की आदत होती है कि वो अपने पार्टनर को बार-बार मैसेज या फिर कॉल करते हैं। लेकिन कई बार होता है कि आपका पार्टनर व्यस्त हो, जिसके कारण वो आपका जवाब न दे पा रहा हो। लेकिन सामने वाले शख्स को लगता है कि वो उन्हें इग्नोर कर रहा है। ऐसे में रिश्ते में कड़वाहट तक आ जाती है। इसलिए आपको बात करने का एक समय बनाना चाहिए, जिस वक्त आप दोनों फ्री हों।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
प्राइवेसी का ध्यान रखें
- आज के दौर में हर किसी की अपनी प्राइवेसी होती है, फिर चाहे आप किसी के साथ रिलेशनशिप में क्यों न हो। ऐसे में आपको अपने पार्टनर की प्राइवेसी का ध्यान तो जरूर रखना चाहिए। आपको जबरदस्ती अपने पार्टनर से कुछ पूछने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, उनके परिवार के बारे में, उनके पहले प्यार के रिश्ते के बारे में आदि। अगर आप ऐसा करते हैं, तो हो सकता है कि आपका पार्टनर आपसे परेशान हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खुद को अहमियत देना गलत
- जब तक आप अकेले होते हैं, तब तक आप क्या करते हैं, इससे किसी को फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन जब आप रिलेशनशिप में होते हैं और जब प्यार के रिश्ते में अगर पार्टनर दूसरे से ज्यादा खुद को अहमियत देता है, तो इससे रिश्ते में खटास आने लगती है। इससे बचने के लिए आपको अपने पार्टनर को भी अपने बराबर ही महत्व देना चाहिए, और उनका ख्याल रखना चाहिए। ऐसा करने से ही रिश्ता अच्छा और लंबा चल सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
बेवजह गुस्सा करने से बचें
- वैसे तो प्यार के रिश्ते में हमेशा ही प्यार नजर आता है, लेकिन कई बार देखा जाता है कि लोग अपने पार्टनर पर गुस्सा करने लगते हैं। कई बार बिना वजह या छोटी सी बात को लेकर लोग अपने पार्टनर पर गुस्सा करने लगते हैं। ऐसा करने से कई बार इसका गलत असर आपके रिलेशनशिप पर पड़ता है। इसलिए आपको बेवजह गुस्सा करने से बचना चाहिए।