अक्सर रिश्तों में परिस्थितियां ऐसी बनती हैं कि रिश्तों में एक प्रकार का ठहराव आने लगता है, पार्टनर्स एक दूसरे के प्रति धारणाएं बनाने लगते हैं कि अब उनके बीच पहले जैसा प्रेम शेष नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि आप इस ठहराव को बढ़ावा न दें। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप, व्यस्तताओं के कारण या रिश्ते के दो- तीन साल बीत जाने पर ऐसी परिस्थितियां अक्सर बन जाती है। ऐसे समय में आवश्यकता होती है कि समझदारी से काम लिया जाए ताकि रिश्ते में गलतफहमी जन्म न ले और फिर से प्रेमी एकदूजे से प्रेम कर सकें। अगली स्लाइड्स से जानिए किन कारणों से आने लगता है ठहराव ।
इन कारणों से अच्छे भले रिश्ते में आ जाता है ठहराव, पार्टनर्स नहीं महसूस कर पाते हैं प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारीफ न करना
रिश्ता जब नया-नया होता है तो प्रेमी-प्रेमिका अक्सर एक दूजे के स्वभाव, गुण, खूबसूरती आदि की प्रशंसा करते हैं जिससे कि उन्हें यह महसूस होता है कि सामने वाला हमें पसंद करता है, तभी प्रशंसा कर रहा है और वे खास महसूस करते हैं लेकिन समय के साथ जब यह तारीफें कम होने लगती हैं तो प्रेमी हो या प्रेमिका उन्हें लगने लगता है कि ऐसा क्या हो गया कि अब पहले जैसा प्रेम नहीं रहा।
बहुत अधिक लड़ाइयां
दिनभर काम करने के बाद जब आपकी अपने पार्टनर से नियमित रूप से लड़ाइयां होती हैं तो यह बात भी ठहराव का एक कारण बन जाती है क्योंकि जब एक- व्यक्ति सोचता है कि दिनभर की व्यस्तता के बाद अब वह आराम से अपने जीवनसाथी से बात करेगा, वहीं अगले उस वक्त तक दिनभर की व्यस्तताओं को लेकर पूरा शिकायत का पोथा लेकर खड़ा हो जाता है। ऐसे में लड़ाई होना तो बहुत सामान्य है।
बातों को नजरअंदाज करना
जब नया-नया प्यार होता है तो व्यक्ति अपने पार्टनर की हर छोटी-छोटी बात को भी बहुत ध्यान से सुनता है, पसंद-नापसंद का ख्याल करता है लेकिन जब थोड़ा समय बीत जाता है और पार्टनर की किसी बात पर यदि ध्यान नहीं दिया गया और उसने इस बात को दिमाग में बैठा लिया तो रिश्ते में ठहराव आ जाता है क्योंकि ऐसा होने पर आपके पार्टनर के दिमाग में कई तरह के प्रश्न आ सकते हैं।
रिश्ते में आने के कुछ सालों बाद आप अपने पार्टनर को जानने लगते हैं। ऐसे में यदि आप किसी बात को इसलिए पार्टनर से छिपा लेते हैं कि बता देने पर वो लड़ाई का कारण बन सकती थी। ऐसी स्थिति में यदि पार्टनर के सामने कहीं उस झूठ का पर्दाफाश हो गया तो आपकी सारी अच्छाई धरी रह जाएगी और रिश्ते में अचानक एक ठहराव आ जाएगा, जो कि रिश्ते के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।