जब एक लड़का-लड़की रिलेशनशिप में होते हैं, तो वे अपने रिश्ते में काफी खुश होते हैं। एक-दूसरे का ख्याल रखना, एक-दूसरे की बातों को समझना, एक-दूसरे के साथ समय बिताने जैसी बातें इस रिश्ते में होती हैं। लेकिन वो कहते हैं न कि वो रिश्ता ही क्या जिसमें छोटी-मोटी नोकझोंक न हो, रूठना-मनाना न हो आदि। लेकिन कई बार देखा जाता है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर रिश्ते तक बिगड़ जाते हैं या टूटने की नौबत तक आ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार ये उन बातों की वजह से भी होता है जो आप अपनी गर्लफ्रेंड से पूछ लेते हैं जो कि आपको नहीं पूछनी चाहिए थी। ऐसी कुछ बातें हैं जो किसी भी पार्टनर को अपनी गर्लफ्रेंड से कभी नहीं पूछनी चाहिए, क्योंकि इसका गलत असर आपके रिलेशनशिप पर पड़ता है। तो चलिए जानते हैं उन बातों के बारे में, जिनसे आपको दूरियां बनाकर रखनी चाहिए।
{"_id":"60ed166e8ebc3e5498080a09","slug":"relationship-tips-do-not-ask-girlfriend-these-four-questions-there-will-be-no-fights","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नहीं चाहते रिलेशनशिप में झगड़ा, तो गर्लफ्रेंड से कभी भूलकर भी न पूछें ये 4 बातें","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
नहीं चाहते रिलेशनशिप में झगड़ा, तो गर्लफ्रेंड से कभी भूलकर भी न पूछें ये 4 बातें
Tue, 13 Jul 2021 10:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
एक्स के बारे में
- आज के दौर में लगभग हर कोई रिलेशनशिप में होता है। वहीं, कई लोग इससे पहले भी किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं। ऐसे में आपको अपनी गर्लफ्रेंड से उसके एक्स के बारे में कभी नहीं पूछना चाहिए। हो सकता है कि आपकी गर्लफ्रेंड को उस रिश्ते में धोखा मिला हो या किसी अन्य वजह से वो रिश्ता टूटा हो। इसलिए पुरानी बातों को छेड़कर आप अपनी महिला मित्र का दिल भी तोड़ सकते हैं। इसलिए इससे बचना चाहिए।
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
पैसों के बारे में
- तुम्हारी सैलरी कितनी है? तुम्हें कितनी पॉकेट मनी मिलती है? तुमने कितने पैसे बचा रखें हैं? तुम पैसों को बैंक में रखती हो या कहीं और? आपको अपनी गर्लफ्रेंड से इस तरह के सवाल कभी नहीं पूछने चाहिए। आपकी पार्टनर को लग सकता है कि आपकी नजर उनके पैसों पर है, जिसका बुरा असर आपके रिलेशनशिप पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड से कभी उसके दोस्तों के बारे में न पूछें
- फोटो : istock
दोस्तों के बारे में
- हर कोई दोस्त बनाता है। हो सकता है कि आपकी गर्लफ्रेंड के भी कई दोस्त हों। इसमें कुछ लड़कियां तो कुछ लड़के भी हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी पार्टनर से उसके दोस्तों के बारे में जानकारी नहीं लेनी चाहिए या उसे उसके दोस्तों से मिलने से नहीं रोकना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपके बीच अनबन हो सकती है। इसलिए इससे बचना बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
मोबाइल या सोशल मीडिया के पासवर्ड के बारे में
- आज का दौर मोबाइल और सोशल मीडिया का है। हर कोई अपनी चीजों को यहां शेयर करता है, और हर किसी की अपनी प्राइवेसी भी होती है। ऐसे में अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड से उसके मोबाइल का पासवर्ड या सोशल मीडिया के पासवर्ड मांगते हैं, तो हो सकता है कि आपकी पार्टनर को लगे कि आप उन पर शक कर रहे हैं। इसकी वजह से इसका बुरा असर आपके रिश्ते पर भी पड़ सकता है। इसलिए इससे बचें।