फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्सर इन वजहों से टूट जाता है कपल का रिश्ता, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां

Thu, 24 Jun 2021 10:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 24 Jun 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
Relationship tips Couple relationship often breaks due to these four reasons
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जब हम किसी के साथ प्यार के रिश्ते में जुड़ते हैं, तो हमारे चारों तरफ खुशियां ही खुशियां होती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब अकेली जिंदगी में कोई दस्तख देता है तो पूरा जीवन बदल जाता है। हालांकि, इसके साथ नई जिम्मेदारियां भी जुड़ती हैं। यही नहीं, इस नई प्यार की जिंदगी में एडजस्ट करना भी बेहद जरूरी होता है। कई लोग तो इस रूप में ढल जाते हैं, जिसकी वजह से उनकी प्यार भरी जिंदगी काफी अच्छी चलने लगती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो प्यार के इस नए रिश्ते में एडजस्ट नहीं कर पाते हैं। ये दिक्कतें रिलेशनशिप और शादी के बंधन में बंधने के बाद, दोनों जगह पर देखी जाती है। इसके पीछे कुछ कारण होते हैं, जिनको हम या तो नजरअंदाज कर देते हैं या उन्हें समझना नहीं चाहते हैं। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसी दिक्कत है, तो चलिए हम आपको उन गलतियों के बारे में बताते हैं जिन्हें कपल करते हैं और फिर इनसे रिश्ते तक टूट जाते हैं।

Relationship tips Couple relationship often breaks due to these four reasons
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

वेवजह शक करने की वजह से

  • बेवजह शक किसी भी रिश्ते के लिए अच्छा नहीं होता है। अगर आप अपने पार्टनर पर बेवजह शक करते हैं, उनका मोबाइल चेक करते हैं, उनके मैसेज पढ़ते हैं, उनके आने-जाने पर नजर रखते हैं, उनके दोस्तों के बारे में जानकारी एकत्रित करते हैं आदि। तो इसकी वजह से रिश्ते में दरार तक आ जाती है। इसलिए बेवजह शक करने से बचना चाहिए।
Relationship tips Couple relationship often breaks due to these four reasons
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ताने मारने की वजह से

  • कई लोगों की आदत होती है कि वो हर किसी को बिना बात के ताने मारते रहते हैं। ये आदत उनके अंदर शुरू से होती है, और वो इस आदत को आगे चलकर बदलते भी नहीं हैं। ऐसे में वो अपने पार्टनर को भी कई बार ताने मार देते हैं। एक-दो बार तो कोई भी इन तानों को नजरअंदाज कर देगा, लेकिन जब ये हद से ज्यादा बढ़ने लगते हैं तो फिर इससे अनबन होती है। इसकी वजह से कई बार रिश्ते तक टूट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship tips Couple relationship often breaks due to these four reasons
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सम्मान न करने की वजह से

  • एक पार्टनर हमेशा दूसरे पार्टनर से ये चाहता है कि सामने वाला शख्स उसकी इज्जत करे, उसे अपने फैसलों में शामिल करे, उसका सम्मान करे, उसे बराबरी का दर्जा दे आदि। लेकिन कई लोग अलग तरह के होते हैं, जो अपने सामने किसी दूसरे को कुछ नहीं समझते हैं। यहां तक कि अपने पार्टनर को भी नहीं। ऐसे में रिश्ता बिगड़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
Relationship tips Couple relationship often breaks due to these four reasons
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विश्वास न करने की वजह से

  • किसी भी रिश्ते की नींव विश्वास पर टिकी होती है। ऐसे में अगर प्यार के रिश्ते में विश्वास नहीं होगा, तो फिर इस रिश्ते का अंत भी बुरा हो सकता है। हर व्यक्ति को अपने पार्टनर पर विश्वास जताना चाहिए, उन्हें भरोसेमंद समझना चाहिए, अपनी चीजों में उन्हें शामिल करना चाहिए आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed