अक्सर रिलेशनशिप में जब कपल्स के बीच कहासुनी या विवाद होता है, तो पार्टनर गुस्से में यह कह जाते हैं कि वह आपको पसंद करते ही नहीं थे। पहली बार में आपको उन्होंने रिजेक्ट ही किया था लेकिन फिर भी आज वह इस रिश्ते में हैं। गुस्से में कही गई बात पर आपका पार्टनर माफी भी मांग लेता है और विवाद वहीं खत्म हो जाता है लेकिन कई मामलों में ऐसा हो सकता है कि आप अपने पार्टनर की पहली पसंद न हों। साथ रहते रहते वह आपसे प्यार करने लगते हैं लेकिन पहली बार में उन्होंने आपको पसंद नहीं किया होता। हो सकता है कि आप अपने पार्टनर की दूसरी चॉइस या पसंद हों। ऐसे में अगर आपको जानना है कि क्या आपके पार्टनर ने आपको पहली बार में ही पसंद कर लिया था या आप उन्ही फर्स्ट चॉइस नहीं थे, तो इसके कुछ संकेत हैं। इन संकेतों पर ध्यान देकर जानें आपके पार्टनर के दिल की बात।
Relationship Tips: पार्टनर की पहली पसंद आप हैं या नहीं, इन तरीकों से करें पता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपके संदेश का देर से जवाब देना
आपके पार्टनर के बर्ताव से ही पता किया जा सकता है कि आप उनकी पहली पसंद नहीं थे। अगर आप अपने पार्टनर को कोई मैसेज करते हैं और वह उसका रिप्लाई तुरंत देते हैं लेकिन कई बार काम की वजह हो सकता है कि वह आपके मैसेज का जवाब न दें लेकिन इसमें फिक्र की बात नहीं होती। लेकिन ऑनलाइन होने के बाद भी अगर आपका पार्टनर आपके मैसेज का जवाब नहीं देता या देर से देता है तो समझ सकते हैं कि वह आपकी बातों को इतना गंभीरता से नहीं लेते।
आपके प्लान को टालना
आपका पार्टनर अगर आपके साथ बनाए किसी प्लान को बार बार टालता है या कोई प्लान बनाने से ही बचता है तो हो सकता है कि आप उनकी पहली पसंद न हों। क्योंकि वह आपको इतनी अहमियत नहीं देते हैं, जितनी लोग अपने पार्टनर या प्यार को देते हैं।
आपके लिए कुछ स्पेशल न करना
काम की वजह से पार्टनर आपके जन्मदिन या खास मौके को भूल सकते हैं लेकिन अगर हर बार वह ऐसा ही करें या आपके लिए कभी कुछ स्पेशन न करें तो समझ लीजिए उन्हें आपकी फिक्र नहीं है।
आपके जुड़ी बातें याद न रखना
अक्सर आप अपने पार्टनर से कोई बात कहते हैं या कोई इच्छा जताते हैं लेकिन वह आपकी बातों को अहमियत नहीं देते। आपकी पसंद नापसंद के बारे में नहीं जानते या आपकी कही बातें भूल जाते हैं तो समझ लीजिए कि आप अपने पार्टनर की पहली पसंद नहीं हैं।