फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: पुरुषों की ये आदतें किसी महिला को नहीं आती पसंद, इम्प्रेस करने के लिए करें सुधार

Tue, 15 Nov 2022 12:45 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 15 Nov 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips Bad Habits That Every Women Hate In Men Know Details In Hindi
पुरुष की ये आदतें महिलाएं नहीं करतीं पसंद - फोटो : istock

Relationship Tips: जब किसी एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति की कोई आदत या बात पसंद आती है, तो वह दोस्त बनते हैं या किसी रिश्ते में आते हैं। दोनों लोगों के बीच पसंद नापसंद आम बात है। प्रेम व विवाह जैसे संबंध में महिला और पुरुष के बीच ये पसंद नापसंद बहुत अहम हो जाती है। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो उनके साथ रहना चाहते हैं और एक रिश्ते में आते हैं। ऐसे में महिलाएं प्रयास करती हैं कि उनके साथी उन्हें पसंद करें। उनकी आदतों और रवैये को अपनाएं। इसी तरह पुरुष भी साथी की पसंद का ख्याल रखते हैं। हालांकि युगल भले ही एक दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन जरूरी नहीं कि उनकी हर आदत या रवैये को अपनाएं। अक्सर महिलाओं को पुरुषों की कुछ आदतें बिल्कुल पसंद नहीं आतीं। भले ही महिला कॉलेज या दफ्तर में सहकर्मी हो या घर पर बहन या पत्नी हो, पुरुषों में कुछ बातों को पसंद नहीं करती। महिलाओं को इम्प्रेस करना है तो पुरुषों को उन आदतों को दूर करना चाहिए जो कोई भी महिला उन में पसंद नहीं करती।

Relationship Tips Bad Habits That Every Women Hate In Men Know Details In Hindi
महिलाओं का सम्मान न करना - फोटो : Istock

महिलाओं का सम्मान न करना

किसी भी महिला को ऐसे पुरुष पसंद नहीं होते, जो औरतों का सम्मान नहीं करते। आजकल महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। ऐसे में जब पुरुष उन्हें खुद से कमतर समझते हैं या सिर्फ घर गृहस्थी संभालने वाला मानकर महिलाओं का सम्मान नहीं करते, तो यह बात महिलाओं को रास नहीं आती। कोई भी महिला ऐसे पुरुषों को पसंद नहीं करती, जो महिला का इज्जत न करता हो।

Relationship Tips Bad Habits That Every Women Hate In Men Know Details In Hindi
महिलाओं से फ्लर्ट करना - फोटो : getty images

महिलाओं से फ्लर्ट करना

पुरुष अक्सर शादीशुदा होने या किसी लड़की के साथ रिश्ते में होने के बाद भी अन्य महिलाओं से फ्लर्ट करते हैँ। दूसरी महिलाओं की जरूरत से ज्यादा तारीफ या फ्लर्ट करने साथी महिला तो नाखुश होती ही है। साथ ही अन्य महिलाओं के बीच भी यह संदेश जाता है कि पुरुष अपने रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं है। ऐसे में कोई भी महिला फ्लर्ट करने वाले पुरुषों को पसंद नहीं करती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips Bad Habits That Every Women Hate In Men Know Details In Hindi
लापरवाह पुरुष - फोटो : iStock

लापरवाह पुरुष

बहन हो या पत्नी, कॉलेज में दोस्त हो या दफ्तर की सहकर्मी महिला हो, सभी जिम्मेदार पुरुषो को पसंद करती हैं। जिंदगी को लेकर लापरवाह और भविष्य की चिंता न करने वाले पुरुषों को महिलाएं पसंद नहीं करतीं। जो पुरुष आलसी और दिनभर बिस्तर पर पड़े रहने वाले होते हैं, महिलाएं उन्हें न सम्मान देती हैं और न ही ऐसे पुरुष को लंबे समय के लिए अपने जीवन में शामिल करना पसंद करती हैं।

विज्ञापन
Relationship Tips Bad Habits That Every Women Hate In Men Know Details In Hindi
गंदगी पसंद पुरुष - फोटो : istock

गंदे रहने वाले पुरुष
.
अधिकतर महिलाओं को साफ सफाई पसंद होती है। वहीं पुरुष दूसरों पर हर काम के लिए निर्भर होते हैं। इस कारण उनका रहन सहन भी दूसरों पर आधारित होता है। कई पुरुष साफ सफाई को लेकर अधिक रुचि नहीं लेते। घर, कमरा आदि गंदा रखते हैं। इस तरह के पुरुष महिलाओं को बिल्कुल पसंद नहीं आते। महिला पार्टनर अक्सर पुरुषों की इस आदत से नाराज रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed