फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: हर लड़ाई सुलझाना होगा आसान, जब कपल्स याद रखेंगे ये 5 बातें

Sun, 31 Aug 2025 12:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 31 Aug 2025 12:13 PM IST
सार

5 Things to Take Care Every Couple for Arguments: कपल्स के बीच छोटी-मोटी बातों पर बहस होना बेहद आम बात है, लेकिन कई बार ये झगड़े काफी बढ़ जाते हैं। ऐसे में यहां कुछ ऐसे टिप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप अपना झगड़ा सुलझा सकते हैं। 

विज्ञापन
Relationship Tips 5 Things to Take Care Every Couple for Arguments Fights Solution
छोटा-बड़ा हर झगड़ा मिनटों में सुलझा लेंगे, बस ये पांच बातें हर कपल रखे याद - फोटो : Adobe stock

5 Things to Take Care Every Couple for Arguments: रिश्ते में झगड़े होना आम बात है, लेकिन उन्हें सही तरीके से सुलझाना ही एक मजबूत और हेल्दी रिलेशनशिप की पहचान होती है। कपल्स के बीच छोटी-छोटी बातों पर मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन अगर समय रहते उन्हें प्यार और समझदारी से सुलझा लिया जाए, तो रिश्ते में दूरी नहीं आती।



पर, कई बार हम छोटी-छोटी ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिस कारण रिश्ते में दरार पड़ने लगती है। ऐसे में यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं पांच आसान बातें जिन्हें हर कपल को झगड़े के समय ध्यान में रखना चाहिए। यदि आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो आपका रिश्ता बनेगा सबसे मजबूत। 

Relationship Tips 5 Things to Take Care Every Couple for Arguments Fights Solution
कभी भी बात करना बंद न करें - फोटो : Adobe stock
कभी भी बात करना बंद न करें

भले ही आपका झगड़ा कितनी भी बड़ी बात पर हुआ हो, लेकिन आपको अपने पार्टनर से बात करना बंद नहीं करनी चाहिए। बात बंद करने से आपके बीच दूरियां बढ़ने की संभावना बढ़ जाती  है। इसलिए चाहे बीच में टोका-टाकी करें, लेकिन बातचीत करें। जैसे ही गुस्सा शांत हो तब तुरंत बैठकर अपने पार्टनर से बात करें। 

 
Relationship Tips 5 Things to Take Care Every Couple for Arguments Fights Solution
गलतियां गिनाने से बचें - फोटो : Freepik
गलतियां गिनाने से बचें

यदि झगड़ा हो रहा है तो एक-दूसरे पर दोषारोपण तो कतई न करें। जब हर किसी की गलती ठहराते हैं, तो बात ज्यादा बिगड़ सकती है। खास तौर पर तुमने ऐसा किया", "तुम्हारी वजह से" जैसी बातें लड़ाई को बढ़ा सकती हैं, इसलिए ऐसा कहने से तो जरूर बचें। अपने बारे में जिक्र करें कि मुझे ऐसा लगा और ऐसा महसूस हुआ। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips 5 Things to Take Care Every Couple for Arguments Fights Solution
समय देकर सोचें - फोटो : Adobe Stock
समय देकर सोचें 

बहुत से लोगों को झगड़े के बाद थोड़े ब्रेक की जरूरत होती है, तो उन्हें समय दें। कभी भी ज्यादा गुस्से मे कोई फैसला न लें। गुस्से में लिया गया फैसला आपकी जिंदगी में सैलाब ला सकता है। लड़ाई के बाद हमेशा थोड़ा ब्रेक देकर सोचें और फिर बात करें। जब मामला शांत हो जााए तो ही आपस में बात करें। 

 
विज्ञापन
Relationship Tips 5 Things to Take Care Every Couple for Arguments Fights Solution
पुरानी बातें न दोहराएं - फोटो : Freepik
पुरानी बातें न दोहराएं

हम सभी अक्सर लड़ाई करते समय कहते हैं तुमने पहले ये किया था, तुमने पिछली बार भी यही गलती की थी। तुम हमेशा यही करते हो। हर बार पुरानी गलतियों को झगड़े में लाना एक दूसरे का विश्वास तोड़ सकता है। मुद्दा वही रखें जो इस वक्त सामने है। पुरानी बातों को आज की लड़ाई में कभी न रखें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed