{"_id":"6af62148929b6e416a03ebe5","slug":"valve-strikes-young-man-in-the-eye-while-he-is-inflating-a-tire-at-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-129050-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज वर्कशॉप में हवा भरते समय युवक के आंख में लगा वाल्व, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज वर्कशॉप में हवा भरते समय युवक के आंख में लगा वाल्व, घायल
विज्ञापन
फोटो-65: पीजीआई में भर्ती निखिल। स्रोत परिजन
बहादुरगढ़। शहर के पुराना बस अड्डा स्थित रोडवेज वर्कशॉप में बुधवार को टायर में हवा भरते समय वाल्व निकलकर प्रशिक्षु निखिल की बाईं आंख में जा लगा। गंभीर हालत में उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। वीरवार को घटना के विरोध में साथी प्रशिक्षुओं ने प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग उठाई। निखिल लाइनपार के विकास नगर के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार, निखिल वर्कशॉप की टायर शॉप के बाहर टायर में हवा भर रहे थे। अत्यधिक दबाव के कारण अचानक झटके से वाल्व आंख में जा लगा। उसे पहले अस्पताल ले जाया गया जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
ट्रेड के बजाय दूसरे काम कराने का आरोप
प्रदर्शन कर रहे प्रशिक्षु अजय, राहुल, अमरपाल, मोहित, मोहन और हर्ष सहित अन्य ने आरोप लगाया कि वे आईटीआई की डीएसटी नीति के तहत रोडवेज वर्कशॉप में अप्रेंटिस कर रहे हैं लेकिन उनसे उनके ट्रेड के बजाय दूसरे काम कराए जाते हैं। निखिल का ट्रेड इलेक्ट्रिशियन है फिर भी उसे जबरन टायर में हवा भरने और पंचर लगाने के काम में लगाया गया था। इसी कारण वह हादसे का शिकार हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर हटाने की धमकी दी जाती है और जोखिम भरे कामों के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं हैं।
विज्ञापन
प्रशिक्षु अजय ने बताया कि उसका ट्रेड फिटर है लेकिन पिछले एक साल से उससे टायर में हवा भरने का काम कराया जा रहा है। प्रशिक्षुओं का आरोप है कि हादसे के बाद वर्कशॉप इंचार्ज या अन्य जिम्मेदार अधिकारी मदद के लिए आगे नहीं आए।
वर्जन
आईटीआई प्रशिक्षुओं से काम लेना आईटीआई इंस्ट्रक्टर की ड्यूटी है। हमारे यहां हादसा जरूर हुआ है लेकिन इसमें किसी को दोष देना उचित नहीं। प्रशिक्षुओं के आरोप बेबुनियाद हैं।
-रामकुमार हुड्डा, सुपरवाइजर, रोडवेज वर्कशॉप