फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये 2 संकेत मिल रहे हैं तो समझ लीजिए पार्टनर दे रहा है धोखा, भूलकर भी ना करें ये गलती

Mon, 02 Dec 2019 03:36 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 02 Dec 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
signs your partner is cheating on you
रिलेशनशिप

किसी भी रिश्ते में धोखा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। धोखे की वजह से रिश्ता टूट जाता है और आपसी विश्वास खत्म हो जाता है। आप चाहे प्यार में हों या फिर किसी के साथ शादी के रिश्ते में बंधे हो, धोखा एक ऐसी चीज है जो आपकी पूरी जिंदगी बर्बाद कर देती है। एक बार धोखा मिलने पर इंसान जल्द ही किसी पर भरोसा नहीं कर पाता है। कई बार इस धोखे की वजह से स्त्री और पुरुष अवसाद में भी चले जाते हैं। 

signs your partner is cheating on you
रिलेशनशिप

अक्सर हमें जब धोखा मिलता है तो हमारी समझ में नहीं आता कि क्या करना चाहिए। ऐसे में कई बार हम खुद को ही नुकसान पहुंचाने लगते हैं। यह ऐसी स्थिति होती है जब हम डिप्रेशन में चले जाते हैं। भावनात्मक रूप से कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में हम आपको वो दो संकेत बता रहे हैं जिनके जरिए आपको यह पता चल सकता है कि आपका पार्टनर आपको कहीं धोखा तो नहीं दे रहा है।

signs your partner is cheating on you
रिलेशनशिप

वैसे तो आप कई संकेतों के जरिए इस बात का पता कर सकते हैं कि आपका पार्टनर आपको चीट कर रहा है। लेकिन अगर खासतौर पर अचानक आपके पार्टनर के व्यवहार में परिवर्तन आ जाए और उसकी पूरी दिनचर्या ही बदल जाए तो आपके लिए शक करना जरूरी है। इसके अलावा आपका पार्टनर अचानक आपमें कम रुचि दिखाने लगे और खुद पर ज्यादा ध्यान देने लगे तो हो सकता है कि उसकी जिंदगी में आपके सिवा कोई और भी हो।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
signs your partner is cheating on you
रिलेशनशिप

अगर आपका पार्टनर फोन पर ज्यादा वक्त बिताए और आपको अपना फोन नहीं छूने दें तो समझे वह आपसे कुछ छिपा रहा है। हालांकि किसी भी रिश्ते में व्यक्तिगत स्पेस होना जरूरी है लेकिन शक करना भी जरूरी है। आपका पार्टनर अचानक अपने स्टाइल और लुक में परिवर्तन कर ले और हर वक्त सजने और संवरने पर ध्यान देने लगे तो समझ लीजिए आपको धोखा मिलने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed