{"_id":"5dcb8e398ebc3e5b27432875","slug":"relationship-love-tips-for-young-couple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिश्ते में आ रही दरार को ऐसे करें दूर, ये चार टिप्स आएंगे काम","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
रिश्ते में आ रही दरार को ऐसे करें दूर, ये चार टिप्स आएंगे काम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 13 Nov 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
relationship
- फोटो : pixa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
व्यस्त व तनाव भरी दिनचर्या के चलते रिश्तों में दूरियां आना आम बात हो गई है। कई बार नौकरी, स्वास्थ्य या वित्तीय समस्याओं की वजह से व्यक्तिगत जीवन की समस्या बढ़ जाती है। रिलेशनशिप में तनाव उत्पन्न हो जाता है। घरेलू झगड़े बढ़ जाते हैं और आप इन झगड़ों से ऊब कर शांत व सुखद जीवन जीने की चाह रखने लगते हैं। दरअसल, हर किसी की जिंदगी में रिश्ते को लेकर कड़वे और मीठे दोनों तरह के अनुभव होते हैं लेकिन यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपने रिश्ते में आ रही दूरी को कैसे दूर करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता कड़वा न हो तो ये चार टिप्स आपके काम आएंगे...
2 of 5
relationship
- फोटो : pixa
जिस तरह जिंदगी में प्लानिंग करना बेहद जरूरी है, उसी तरह रिश्ते को लेकर भी प्लानिंग करनी चाहिए। यह प्लानिंग आपके रिश्ते की बेहतरी को लेकर होती है। अगर आप प्लानिंग करते हैं तो रिश्ते में आ रही कड़वाहट को आसानी से दूर कर सकते हैं। आपको लग रहा है कि आपके रिश्ते में कुछ गड़बड़ हो रही है तो आप अपने पार्टनर को घर से बाहर डिनर पर ले जा सकते हैं। उसके साथ बातचीत कर सकते हैं। इससे आप उसके और करीब आएंगे और रिश्ते में आ रही समस्याओं को समझेंगे भी।
3 of 5
रिलेशनशिप
- फोटो : pixabay
रिश्ते में आने के बाद हम अपने साथी से बहुत-सी उम्मीदें लगा लेते हैं। लेकिन यह भी जरूरी होता है कि अपनी अपेक्षाओं से अपने साथी को अवगत भी करवाएं। ध्यान रखें कि ऐसा जरूरी नहीं होता है कि आपका साथी आपके इच्छाओं को तुरंत पूरा करे। आपको बता दें कि जिस तरह से आप उनसे उम्मीद लगाए रहते हैं, ठीक उसी तरह उनके दिल में भी कुछ उम्मीदें होती है। इसलिए अपने पार्टनर की उम्मीदों को समझें और उसे पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिश्ता
रिश्ते में भाव का होना एकदम जरूरी है। इमोशनल पक्ष मजबूत होने से रिश्ते में खुशियां बनी रहती है। अगर आप दोनों के भाव में समनाता हो तो रिश्ता कभी टूट ही नहीं सकता है। बता दें कि साथी को गले लगाने या हाथ पर प्यार भरी थपकी देने मात्र से ही रिश्ते में आ रही दरार दूर हो जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
रिश्ते में थोड़ी दूरी अच्छी बात है, मगर दूरी इतनी भी ज्यादा ना हो कि एक लंबी दूरी हो जाए। दरअसल, बुरे दौर से गुजरते वक्त सबसे ज्यादा प्रभावित हमारा सबसे नजदिक का रिश्ता ही होता है। इसलिए उस दौर का सामना करते समय एक-दूसरे का हाथ थामे रहना बहुत जरूरी है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।