Relationship Advice For Couples : शादी हर रिश्ते को एक नया मुकाम देती है। शादी के शुरुआती दिनों में कपल्स के बीच रोमांस, उत्साह और आकर्षण चरम पर होता है। लेकिन धीरे-धीरे जिम्मेदारियों, कामकाज, बच्चों और आर्थिक दबावों के चलते कपल्स के बीच रोमांस फीका पड़ने लगता है। यह स्थिति लगभग हर शादीशुदा रिश्ते में आती है।
Marriage Advice: शादी के बाद क्यों घट जाता है रोमांस? जानें असली वजह
Relationship Advice For Couples : रोमांस किसी भी रिश्ते की आत्मा है। शादी के बाद भी अगर कपल्स छोटे-छोटे पलों को खास बनाने की कोशिश करें तो प्यार और अपनापन हमेशा ताजा रह सकता है। आइए जानते हैं शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में शुरुआती दिनों वाला प्यार और अपनापन लाने के लिए क्या कर सकते हैं।
जिम्मेदारियां और तनाव
शादी के बाद नौकरी, घर की देखभाल, परिवार की अपेक्षाएं और बच्चों की परवरिश जैसी जिम्मेदारियां कपल्स पर भारी पड़ती हैं। नतीजा यह होता है कि वे एक-दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाते। धीरे-धीरे रोमांटिक पल जिम्मेदारियों में खो जाते हैं।
एक जैसी दिनचर्या
रोजमर्रा की एक जैसी दिनचर्या भी रिश्ते में बोरियत ला देती है। हर दिन दफ्तर, घर और बाकी कामों के बीच कपल्स का रोमांस कहीं पीछे छूट जाता है। नई ऊर्जा और उत्साह की कमी रिश्ते को नीरस बना देती है।
कपल्स के बीच बातचीत कम होना भी रोमांस खत्म होने का बड़ा कारण है। जब कपल्स अपनी भावनाएं, उम्मीदें और परेशानियां एक-दूसरे से साझा नहीं करते, तो दूरी बढ़ने लगती है। यही दूरी धीरे-धीरे रिश्ते को कमजोर कर देती है।
रोमांस को फिर से जगाने के उपाय
शादी के बाद जब आपको महसूस होने लगे कि अब आपके रिश्ते में पहले जैसी बात नहीं रह गई है। आपके बीच प्यार और रोमांस कम होने लगा है या रिश्ते में बोरियत महसूस होने लगी है। तो फिर से रोमांस जगाने के लिए कुछ तरीके अपनाएं। जैसे,
- एक-दूसरे को समय दें। दिनभर व्यस्त रहने के बावजूद कम से कम आधा घंटा सिर्फ अपने रिश्ते को समर्पित करें।
- डेट नाइट प्लान करें। शादी के वर्षों बाद भी डेट पर जाना रिश्ते में नई जान डाल सकता है।
- सरप्राइज गिफ्ट दें। छोटे-छोटे तोहफे भी बड़े रोमांटिक इशारों का काम करते हैं।
- बातचीत को अहमियत दें। रोज कुछ देर सिर्फ एक-दूसरे से खुलकर बात करें।
- फिजिकल इंटिमेसी पर ध्यान दें। गले लगना, हाथ पकड़ना और पास बैठना भी रोमांस को फिर से जगाने का जरिया बन सकता है।