{"_id":"5b418a064f1c1b77468b5414","slug":"reasons-that-why-women-wamt-to-stay-single","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्यों कुंवारी रहकर खुश हैं लड़कियां, नहीं करना चाहती शादी, ये हैं 5 बड़े कारण","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
क्यों कुंवारी रहकर खुश हैं लड़कियां, नहीं करना चाहती शादी, ये हैं 5 बड़े कारण
Sun, 08 Jul 2018 10:48 AM IST
मोना नारंग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
girl refuse marry
कहते हैं कि बिना लाइफ पार्टनर के जिंदगी बिताना काफी मुश्किल होता है, लेकिन आज के समय में बहुत सारी लड़कियां हैं जो सिंगल रहकर अपनी जिंदगी बिताना पसंद करती हैं। वक्त के साथ लड़कियों की सोच में भी काफी बदलाव आया है, लेकिन क्या आपने कभी उनके इस फैसले के पीछे की वजह जानने की कोशिश की। आज हम आपको बताएंगे क्या कारण है जिस वजह से आज ज्यादातर महिलाएं अकेले रहना पसंद करती हैं...
Trending Videos
dress
प्रोफेशन को देती है अहमियत
शादी के बाद कहीं न कहीं लड़कियों के प्रोफेशन पर असर पड़ता है। उन्हें घर के साथ ऑफिस का काम देखना होता है। शादी के बाद लड़के की जिंदगी में कोई खास बदलाव नहीं आते, लेकिन लड़की की जिंदगी में उसके नाम से लेकर, घर, परिवार सब बदल जाता है। उन्हें अपने साथी के साथ-साथ नये परिवार के लोगों को समझना होता है। उनकी जिम्मेदारी इतनी बढ़ जाती हैं कि वो अपने करियर पर पूरी तरह से ध्यान नहीं दे पाती। आज लड़कियां अपने प्रोफेशन अपनी जिंदगी को अहमियत देती हैं।

free soul
अकेले में ही मिलता है सुकून
बहुत सारी लड़कियां ऐसी हैं जिन्हें एक टाइम के बाद आकर अकेले रहने में ही सुकून मिलता हैं। वह अकेले रहकर ही खुश रहना पसंद करती है। वक्त के साथ उनमें इतनी मैच्योरिटी आ जाती है कि वह नहीं पसंद करती कि कोई उन्हें एंटरटेन करें।

girl freedom
आजादी
लड़कियां बचपन से ही यह सुनकर बड़ी होती है कि शादी के बाद उन्हें ससुरालवालों के हिसाब से रहना होगा। यहां जितना आराम करना है करलो वहां जाकर दूसरों के मुताबिक जिंदगी जीनी होगी। जिस वजह से उनके अंदर अपनी आजादी को लेकर डर पहले ही बैठ जाता है। यही वजह है कि जो लड़कियां आत्मनिर्भर हैं, वे नहीं चाहतीं कि शादी नाम की 'बेड़ियां' उन्हें भी पहनाई जाए।

मन लायक लड़का नहीं मिलना
बहुत सारी लड़कियां इसलिए सिंगल रहना पसंद करती है क्योंकि उन्हें उनकी पसंद का लड़का ही नहीं मिलता। कुछ लड़कियां बिना पसंद के भी घरवालों के दबाव में शादी कर लेती है, लेकिन ऐसी लड़कियों की फेहरिस्त बहुत लंबी है जो सिर्फ उनकी पसंद का लड़का न मिलने की वजह से सिंगल है। वे किसी तरह का समझौता करने के बजाय सिंगल रहना पसंद करती हैं।