फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2021: भाई-बहन को हमेशा रखना चाहिए इन चार बातों का ध्यान, रिश्ता होगा मजबूत

Sun, 22 Aug 2021 12:06 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 22 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 rakhi brother sister should always take care of these things
रक्षाबंधन 2021 - फोटो : iStock

भाई-बहन का रिश्ता बाकी सभी रिश्तों से अलग और बड़ा ही प्यारा होता है। इस रिश्ते की सबसे खास बात ये है कि इसमें नोंक-झोंक भी होती है और प्यार भी होता है। इसी रिश्ते को और भी खूबसूरत और यादगार बनाने के लिए हर साल रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है, तो वहीं भाई हमेशा बहन की रक्षा का वचन देता है। इस मौके पर कई भाई अपनी बहन को गिफ्ट भी देते हैं और इस दिन को यादगार बना देते हैं। लेकिन वो कहते हैं ना कि हर रिश्ते को निभाने के लिए कुछ बातों का ध्यान भी रखना पड़ता है, भाई-बहन के रिश्ते में भी कुछ ऐसा ही है। कई बार कुछ छोटी-छोटी बातों पर हुई नोंक-झोंक इतनी बड़ी बन जाती है कि भाई-बहन के रिश्ते में ही खटास आने लगती है और दूरियां बढ़ जाती हैं। आइए जानते हैं कि इस रिश्ते को मजबूत करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। 

Raksha Bandhan 2021 rakhi brother sister should always take care of these things
रक्षाबंधन 2021 - फोटो : iStock

एक-दूसरे का सम्मान करें 

  • किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक-दूसरे का सम्मान करना बहुत जरूरी होता है, नहीं तो रिश्ते में खटास आ जाती है। भाई-बहन को भी एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। अगर भाई बड़ा है तो यह बहन की जिम्मेदारी है कि वह उसकी बातों का सम्मान करे और भाई की भी कुछ ऐसी ही जिम्मेदारी बनती है कि वह अपनी बहन को ढेर सारा प्यार दे और अगर वह कुछ कहती है तो उसकी बातों पर भी अमल करे। 
Raksha Bandhan 2021 rakhi brother sister should always take care of these things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ज्यादा रोक-टोक न करें

  • चाहे बहन बड़ी हो या छोटी, उसे हमेशा रोक-टोक करने से बचें। इससे रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। ये अच्छी बात है कि भाई अपनी बहन की चिंता करते हैं, उसका ख्याल रखते हैं, लेकिन कभी-कभी जरूरत से ज्यादा केयर भी अच्छा नहीं होता है। इससे बहन को लग सकता है कि वह बंदिशों में जी रही है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 rakhi brother sister should always take care of these things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सबके सामने डांटने से बचें 

  • अक्सर कई बार जब आप गुस्से में होते हैं तो किसी को कहीं भी डांट देते हैं, जबकि ये बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है, खासकर भाई-बहन के रिश्ते में। इससे बहन को बुरा लग सकता है। इसलिए बेहतर यही है कि आप अपने गुस्से पर कंट्रोल करें और बहन को कुछ समझाना हो, कुछ कहना हो तो अकेले में कहें। 
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 rakhi brother sister should always take care of these things
राखी 2021 - फोटो : iStock

पसंद-नापसंद का ध्यान रखें

  • भाई और बहन, दोनों को एक-दूसरे की पसंद का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि कई बार पसंद अलग होने से दोनों में मनमुटाव होने लगता है। इसलिए यह जरूरी है कि अपने भाई या बहन को खुश करने के लिए कभी-कभी उनकी पसंद के काम भी करें। इससे आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed