ये ऐसे सवाल हैं कि अगर आपने व्रत रखा है तो कभी ना कभी इन सवालों से दो चार जरुर हुए होंगे। देखिए क्या आपका पाला पड़ा है इन सवालों से?
अगर गलती से भी खाने के लिए मना किया तो ये सवाल तो तय है, आज व्रत हो क्या? और अगर गलती से व्रत रख लिया तब तो भाई दिनभर जवाब देते रहिए।
बगल वाले ने खाने से पहले जरुर पूछा होगा क्या मैं यहां बैठकर खा सकता हुं आपको दिक्कत तो नही होगी? ऐसे शरीफजादे भी जरुर मिले होंगे।
दोस्तों को पता चल जाए कि आप व्रत है तो बस आपकी खैर नहीं। पूरा दम लगा देंगे व्रत तुड़वाने में। दोस्त पूछते जरुर हैं कि अगर तुम्हारा व्रत टूट गया तो, क्या होगा?
व्रत रखा है तो तैयार रहें इन सवालों के लिए
व्रत रखा है तुमने, तुम झूठ नहीं बोल सकते। व्रत रखने को लोग पाप और पुण्य से जोड़ते हैं। ऐसे मे पाप लगने का हवाला देकर कई बार परेशान किया जाता है। दोस्त इस काम में सबसे ज्यादा माहिर हैं।