फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Propose Day 2025: प्यार का इजहार करने के ये तरीके आएंगे काम, झट से हां कर देगा क्रश

Fri, 07 Feb 2025 06:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 07 Feb 2025 06:27 PM IST
सार

सही तरीका अपनाकर और आत्मविश्वास बनाए रखकर आप अपनी भावनाओं को अच्छे से व्यक्त कर सकते हैं। यहां प्रपोज करने के लिए कुछ आसान और असरदार तरीके बताए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Propose Day 2025 How To Propose Your Crush Ko Propose Kaise Kare
कैसे करें प्रपोज - फोटो : iStock

Propose Day 2025 : अपने क्रश से प्यार का इजहार करने के लिए अगर आप वैलेंटाइन सप्ताह के इंतजार में थे तो आपका इंतजार खत्म हो गया है। जिसे आप पसंद करते हैं, उनसे इजहार ए मुहब्बत करने का ये सबसे उपयुक्त मौका है। हालांकि प्यार का इजहार कुछ इस तरह से करें ताकि वह तुरंत हां बोल दें। सही तरीका अपनाकर और आत्मविश्वास बनाए रखकर आप अपनी भावनाओं को अच्छे से व्यक्त कर सकते हैं। यहां प्रपोज करने के लिए कुछ आसान और असरदार तरीके बताए जा रहे हैं।



सबसे पहले तो इजहार ए मुहब्बत से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें। जिससे आप अपने दिल की बात बताना चाहते हैं, सबसे पहले तो उनके साथ ऐसा रिश्ता बनाएं, जहां संवाद की गुंजाइश हो। यानी अपने क्रश से दोस्ती बढ़ाएं। पहली नजर के प्यार के पास सीधे जाकर आई लव यू न बोल दें। बल्कि उन्हें आपको समझने का मौका दें। धीरे-धीरे उन्हें ऐसे संकेत दें, जिससे वह आपकी भावनाओं को समझ सकें। ये देखें कि वे आपकी मौजूदगी में सहज महसूस करते हैं या नहीं।

उनकी बॉडी लैंग्वेज समझें। ये पता लगाएं कि क्या वह आपकी बातों में रूचि लेते हैं। आपको समय देना पसंद करते हैं। अगर हां , तो अपने प्रेम को उनके सामने जाहिर कर सकते हैं। इजहार ए मुहब्बत के नए और प्रभावी तरीके।
 

Propose Day 2025 How To Propose Your Crush Ko Propose Kaise Kare
फूलों और तोहफों से करें इम्प्रेस - फोटो : Adobe

फूलों और तोहफों से करें इम्प्रेस

अगर आप किसी लड़की को प्रपोज करने जा रहे हैं तो पहले उन्हें खास महसूस कराएं। वैलेंटाइन सप्ताह के हर दिन आप उन्हें अलग-अलग रंगों के फूल तोहफे में दे सकते हैं। उनके दफ्तर फूल भिजवाकर सरप्राइज कर सकते हैं। इसके अलावा उन्हें छोटे छोटे लेकिन आपकी भावनाओं की अभिव्यक्ति करते खास तोहफे भी देकर इम्प्रेस कर सकते हैं। उनके बाद उन्हें प्रपोज करके अपने दिल की बात कहें। पहले से ही आपका इम्प्रेशन उनके सामने अच्छा रहेगा  और जब आप दिल की बात कहेंगे तो शायद ही वह ना बोल पाएं।

Propose Day 2025 How To Propose Your Crush Ko Propose Kaise Kare
पूरा दिन करें उनके नाम - फोटो : Adobe Stock
पूरा दिन करें उनके नाम

प्रपोज करने से पहले क्रश के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताएं। उनके साथ किसी सफर की योजना बना सकते हैं। लंच डेट, मूवी पर या पिकनिक पर जा सकते हैं। पूरा दिन मजेदार तरीके से एन्जॉय करने के बाद मौका देखकर उन्हें अपने दिल की बात बताएं. अगर इस मौके को खास तरीके से प्लान करें तो और बेहतर हो सकता है। जैसे डिनर डेट पर खास सजावट, रोमांटिक म्यूजिक, रिंग आदि के साथ प्रपोज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Propose Day 2025 How To Propose Your Crush Ko Propose Kaise Kare
सिंपल लेकिन ईमानदारी से करें प्रपोज - फोटो : instagram

सिंपल लेकिन ईमानदारी से करें प्रपोज

अगर आप बहुत तामझाम में नहीं पड़ना चाहते हैं तो भी बेहद आसान लेकिन ईमानदारी के साथ प्रपोज कर सकते हैं। जब आप दिल की बात कहें तो स्पष्टता और सच्चाई के साथ रहें। दिल से बोलें, बनावटी लाइन्स से बचें। जब आप अकेले हों तो उन्हें साधारण लेकिन प्रभावी तरीके से बताएं कि आप उनके साथ समय बिताना बहुत पसंद करते हैं और उन्हें सच में पसंद करने लगे हैं। इसके साथ ही उनकी मर्जी भी जानें। उनसे पूछें कि क्या वह आपके साथ वक्त बिताना चाहती हैं। हालांकि आपकी बातों में दबाव या जोर-जबर्दस्ती नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
Propose Day 2025 How To Propose Your Crush Ko Propose Kaise Kare
DIY वैलेंटाइन डे कार्ड - फोटो : Instagram

एक खत करेगा दिल की बातें बयां

खास तरीके से प्रपोज करने के लिए आप भावनाओं से भरा एक प्रेम पत्र लिख  सकते हैं। हालांकि आपके खत में फिल्मी बातें नहीं, बल्कि आपका साथ बिताया वक्त और उस वक्त में महसूस हुई आपकी सच्ची भावनाएं होनी चाहिए। इसके अलावा गाने या कविता के जरिए भी दिल की बात कह सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed