फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: कहीं आपका बच्चा बिगड़ तो नहीं रहा, इन संकेतों से लगाएं पता

Tue, 21 Jun 2022 07:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 21 Jun 2022 07:26 PM IST
विज्ञापन
Parenting Tips Know These Signs of Children Bad Habits of Wrong Direction
बच्चे के बिगड़ने के संकेत - फोटो : Istock

Parenting Tips : माता पिता अपने बच्चों की हर इच्छा पूरी करना चाहते हैं। बच्चों की खुशी के लिए वह सबकुछ करते हैं। बच्चे भी अपने माता पिता से बहुत प्यार करते हैं और उनकी बाते मानते हैं लेकिन जब बच्चे बड़े होने लगते हैं और परिवार से बाहर की दुनिया में निकलते हैं तो उनकी समाज के दूसरे लोगों से जान पहचान बढ़ती है। स्कूल या काॅलोनी में उनकी दोस्ती होती है। दोस्त बनते हैं, टीचर, बस या रिक्शा ड्राइवर, दुकानदार आदि के सम्पर्क में आते हैं। ऐसे में बड़े होते बच्चे अक्सर गलत संगत में भी आ जाते हैं और गलत बातें भी सीखने लगते हैं। उनके बर्ताव में बदलाव होने लगता है। कई बार बच्चे अपशब्द सीख जाते हैं। कम उम्र में ही बच्चे स्मोक करने लगते हैं। स्कूल बंक करके घूमने फिरने लगते हैं। हर अभिभावक को इस बात का डर रहता है कि उनका बच्चा बिगड़े नहीं। ऐसे में अगर आपको बता करना है कि कहीं आपका बच्चा किसी गलत संगत में तो नहीं या बच्चा बिगड़ तो नहीं रहा, ये जानने के कुछ तरीके हैं। इन संकेतों से करें बच्चे के बिगड़ने की पहचान, ताकि गलत राह पर न जाएं बच्चे। 

Parenting Tips Know These Signs of Children Bad Habits of Wrong Direction
बच्चे के बिगड़ने के संकेत - फोटो : istock
गलत भाषा बोले बच्चा

बच्चों पर उनके आसपास के माहौल का असर जल्दी पड़ता है। बच्चे कई बार कुछ बातें सिर्फ देखकर सीख जाते हैं। बच्चों ने कभी किसी को गाली देते सुना हो तो वह भी गाली गलौज करना सीख जाते हैं। वह गाली देने लगते हैं या गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हुए बात करते हैं। आप अपने बच्चे की भाषा पर जरूर ध्यान दें। अगर बच्चा गाली देने लगे तो उसे तुरंत टोक दें और सही गलत का फर्क बताएं। ये भी जानने का प्रयास करें कि बच्चे न कहां से इस तरह की भाषा सीखी है।

Parenting Tips Know These Signs of Children Bad Habits of Wrong Direction
बच्चे के बिगड़ने के संकेत - फोटो : iStock

बच्चा करे दूसरों को तंग

कई बच्चे दूसरे को चिढ़ाते हैं और तंग करते हैं। लेकिन अगर वह अक्सर ऐसा करें और दूसरों को तंग करने में उन्हें मजा आए तो समझ जाएं कि आपके बच्चे का बर्ताव सही नहीं है। बच्चे की इस गलत आदत में सुधारने के लिए उन्हें समझाएं ताकि वह दूसरों को परेशान करना बंद कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips Know These Signs of Children Bad Habits of Wrong Direction
बच्चे के बिगड़ने के संकेत - फोटो : iStock

बच्चा करे लड़ाई -झगड़ा

परिवार में बच्चों के बीच झगड़ा होना आम बात है लेकिन अगर अक्सर बच्चा अपने बड़े-छोटे भाई और बहन से लड़ाई या मारपीट करता हो, इसके अलावा वह आए दिन पड़ोस के बच्चों से लड़ाई करके आता हो, स्कूल से उसके झगड़े की शिकायत आएं तो आपको समझ जाना चाहिए कि बच्चा बिगड़ रहा है। आपका बच्चा अपने मन मुताबिक रहना चाहता है, इसलिए दूसरे बच्चों पर हुक्म चलाता है और बिगड़ रहा है। उसके इस तरह के बर्ताव की वजह जानें और सुधारने का प्रयास करें। 

विज्ञापन
Parenting Tips Know These Signs of Children Bad Habits of Wrong Direction
बच्चे के बिगड़ने के संकेत - फोटो : iStock

चोरी करना

अगर आपका बच्चा किसी दोस्त की कोई चीज घर उठाकर ले आए या घर से चीजे और पैसे गायब रहने लगे तो समझ जाएं कि बच्चा गलत राह पर जा रहा है। वह चोरी करना सीख रहे हैं। उनके शौक और पसंद बढ़ती जा रही है। जिसे पूरा करने के लिए वह चोरी करने लगते हैं। आपको ध्यान देने की जरूरत है कि बच्चा किसकी संगत में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed