फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: बेटियों को सिखाएं ये पांच बातें, घर से बाहर भेजते समय नहीं होगी चिंता

Mon, 10 Jul 2023 06:19 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 10 Jul 2023 06:19 PM IST
विज्ञापन
Parenting Tips: How To Make Your Daughter Independent Parent Should Teach 5 Things To Daughter
मां बेटी - फोटो : Istock

Parenting Tips: जिन माता पिता की बेटियां होती हैं, वह हमेशा अपनी बच्ची के भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। एक दौर में माता पिता बेटियों की शादी को लेकर चिंता करते थे, लेकिन आज के अभिभावक बेटी की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर उसके आत्मनिर्भर बनने के लिए चिंतित रहते हैं। माता पिता चाहते हैं कि बेटी समाज में सुरक्षित वातावरण के बीच रहे। आत्मनिर्भर बनाने के लिए माता पिता बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाना चाहते हैं लेकिन पढ़ाई के लिए स्कूल-कॉलेज भेजने से लेकर नौकरी के लिए घर से बाहर दूसरे शहर में भेजने तक उन्हें हमेशा बेटियों की फिक्र रहती है। बेटी जब तक कॉलेज या दफ्तर से लौट नहीं आती, माता पिता उसकी राह देखते रहते हैं। थोड़ी देर हो जाने पर परेशान हो जाते हैं। इसका कारण आजकल महिलाओं के खिलाफ बढ़ने वाले अपराध भी हैं। हालांकि समाज को सुधारने के लिए माता पिता कुछ कर पाएं या नहीं, लेकिन बेटी को कुछ बातें सिखाकर माता पिता उसे समाज में सुरक्षित जीवन जीने की सीख दे सकते हैं। आइए जानते हैं कि अगर आपकी बेटी पढ़ाई या नौकरी के लिए घर से बाहर जा रही है तो उसे क्या सीख देनी चाहिए।

 

Parenting Tips: How To Make Your Daughter Independent Parent Should Teach 5 Things To Daughter
मां बेटी - फोटो : Istock

अपनी देखभाल खुद करें

माता पिता हमेशा बच्चों के साथ नहीं रह सकते हैं। ऐसे में बेटी को पहला ज्ञान दें कि वह खुद की देखभाल करना सीखे। उन्हें बताएं कि कैसे खुद का ख्याल रखना है, समाज में रहने का तरीका क्या है? खुद के लिए कैसे जीना है। ताकि वह भविष्य के लिए तैयार रहे।

 

Parenting Tips: How To Make Your Daughter Independent Parent Should Teach 5 Things To Daughter
मां बेटी - फोटो : Istock

फैसले खुद लेना सिखाएं

बेटी पढ़ाई या नौकरी के लिए शहर से बाहर जा रही है या घर से दूर है, तो उसे खुद तय करना होगा कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं। इसके लिए फैसले लेने के लिए बेटी को सक्षम होना चाहिए। बचपन से ही बेटी की राय लें और उन्हें अपने जीवन से जुड़े फैसले लेने की स्वतंत्रता दें। उन्हें सिखाएं कि खुद के लिए फैसला लेना चाहिए, ताकि भविष्य में वह किसी पर निर्भर न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips: How To Make Your Daughter Independent Parent Should Teach 5 Things To Daughter
मां बेटी - फोटो : istock

हक के लिए लड़ना सिखाएं

समाज में लड़कियों के साथ भेदभाव होता था, लेकिन कोशिश करें कि आपकी बेटी उस भेदभाव का सामना न करे। इसके लिए उसे सिखाएं कि उनके हक क्या हैं। बचपन से बेटी को ये सीख दें कि अपने हक के लिए उन्हें आवाज उठानी होगी।

विज्ञापन
Parenting Tips: How To Make Your Daughter Independent Parent Should Teach 5 Things To Daughter
बेटी के लिए मां की सीख - फोटो : instagram/weddingwireindia

सोच समझ कर कदम बढ़ाना सिखाएं

बेटी को फैसले लेना सिखाने के साथ ये भी सीख दें कि क्या सही है और क्या गलत है। उन्हें बताएं कि अगर वह कोई फैसला ले रहे हैं तो कैसे तय करें कि आप सही राह पर हैं। सोच-समझ कर ही कदम बढ़ाना चाहिए। जो कुछ करना चाहते हैं, उसके बारे में पहले विचार कर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed