{"_id":"67d81a3bcc1be11754056682","slug":"parenting-tips-give-freedom-to-your-child-to-do-five-things-make-them-confident-and-mentally-strong-2025-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parenting Tips: माता-पिता बच्चों को दें इन पांच कामों की आजादी, बढ़ेगा आत्मविश्वास और होगा बेहतर मानसिक विकास","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Parenting Tips: माता-पिता बच्चों को दें इन पांच कामों की आजादी, बढ़ेगा आत्मविश्वास और होगा बेहतर मानसिक विकास
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 17 Mar 2025 06:19 PM IST
सार
जब बच्चों को सही दिशा में आजादी मिलती है, तो उनका आत्मविश्वास और मानसिक विकास बेहतर होता है, जिससे वे भविष्य में एक सफल और जिम्मेदार व्यक्ति बनते हैं। माता -पिता को बच्चों को पांच कामों में स्वतंत्रता देनी चाहिए, जो इस लेख में बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बच्चों को दें इन पांच कामों की आजादी
- फोटो : Adobe
Parenting Tips : बच्चों की बेहतर परवरिश के लिए अनुशासन की जरूरत होती है। इसके लिए माता-पिता बच्चों पर कुछ नियंत्रण रखते हैं और नियम कायदे बनाते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा नियंत्रण बच्चों के आत्मविश्वास और मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। जब माता पिता बच्चों पर जरूरत से ज्यादा नियंत्रण रखते हैं और उनकी स्वतंत्रता को छीन लेते हैं तो वह गलत राह अपनाने के लिए प्रेरित हो सकते हैं या फिर कमजोर व्यक्तित्व वाले बन सकते हैं।
बच्चों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी बनाने के लिए जरूरी है कि कुछ बातों या कामों की स्वतंत्रता उन्हें दी जाए। हालांकि स्वतंत्रता देने का मतलब यह नहीं कि उन्हें पूरी तरह अनियंत्रित छोड़ दिया जाए, बल्कि इसका अर्थ है कि माता-पिता उन्हें मार्गदर्शन दें और सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित करें। जब बच्चों को सही दिशा में आजादी मिलती है, तो उनका आत्मविश्वास और मानसिक विकास बेहतर होता है, जिससे वे भविष्य में एक सफल और जिम्मेदार व्यक्ति बनते हैं। माता -पिता को बच्चों को पांच कामों में स्वतंत्रता देनी चाहिए, जो इस लेख में बताए जा रहे हैं।
2 of 6
अपने मन की बात कहने की आजादी
- फोटो : iStock
अपने मन की बात कहने की आजादी
बच्चे जिज्ञासु होते हैं। अपने आसपास की चीजों को देखकर उनके मन में कई तरह की बातें आती हैं। अपनी जिज्ञासाओं को अक्सर वह माता पिता के सामने जाहिर करते हैं लेकिन कई बार माता-पिता उन्हें डांटकर चुप करा देते हैं या उनकी बातों में रुचि नहीं दिखाते हैं। इससे बच्चे अपनी मन की बात या विचार शेयर करना बंद कर देते हैं। उनका आत्मविश्वास कम होने लगता है और दूसरों के सामने वह खुद को जाहिर नहीं कर पाते हैं। माता पिता उन्हें ये आजादी दें कि मन में आने वाले सवाल या विचार को वह खुलकर आपके सामने जाहिर करें।
3 of 6
दूसरों से घुलने मिलने की आजादी
- फोटो : Pixabay
दूसरों से घुलने मिलने की आजादी
बच्चों को अपने दोस्त चुनने की आजादी देनी चाहिए। उनके पास अपना सामाजिक जीवन जीने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों को अच्छे और बुरे दोस्तों की पहचान करना सिखाएं, लेकिन उनके सामाजिक संबंधों पर पूरी तरह नियंत्रण न रखें। इससे वे सामाजिक रूप से मजबूत बनेंगे और अच्छे-बुरे का अनुभव खुद कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कुछ निर्णय खुद से लेने की आजादी
- फोटो : freepik.com
कुछ निर्णय खुद से लेने की आजादी
बच्चा किसी भी उम्र का हो, उसके छोटे-छोटे फैसलों लेने की आजादी दें। जैसे कौन से कपड़े पहनने हैं, कौन सी किताब पढ़नी है, किस खेल में भाग लेना है आदि। उनमें निर्णय लेने की क्षमता का विकास इन्हीं छोटे फैसलों के माध्यम से होगा। इस तरह वह जीवन में आत्मनिर्भर बन पाएंगे और भविष्य में अपने जीवन से जुड़े फैसले लेने में डर या संकोच नहीं करेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
रुचि या हॉबीज अपनाने की आजादी
- फोटो : freepik.com
रुचि या हॉबीज अपनाने की आजादी
हर बच्चे की अपनी अलग रुचियां हो सकती हैं। किसी बच्चे को संगीत सीखना पसंद होगा तो कोई कला में रुचि रखता होगा। कोई किसी खेल विशेष की चाह रखता होगा। माता-पिता बच्चों को उनकी रुचि ,शौक या हॉबीज को अपनाने की स्वतंत्रता दें, ना कि अपनी रुचि का उन पर दबाव बनाएं। इससे उनकी रचनात्मकता में निखार आएगा और मानसिक रूप से मजबूत बन सकेंगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।