फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों के साथ अगर आपका भी है ये रवैया, तो पड़ सकता है उन पर गलत असर

Wed, 28 Jul 2021 09:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 28 Jul 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
Parenting Tips Do not stop these things of children children may have a wrong effect
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

एक माता-पिता की दुनिया उसके बच्चे के आसपास ही बसती है। माता-पिता जन्म से लेकर आखिर पल तक अपने बच्चे का ख्याल रखते हैं, उसके सुख-दुख में हमेशा उसके साथ खड़े होते हैं। बच्चे को अच्छी शिक्षा दिलाने से लेकर समाज में इस काबिल बनाने तक कि वे किसी के सामने खड़ा हो सके। इन सब में माता-पिता अपना पूरा योगदान देते हैं। माता पिता-को हमेशा ये चिंता सताती है कि कहीं उनका बच्चा गलत संगत में न पड़ जाए या उसे कोई बुरी आदत न लग जाए। ऐसे में वे अपने बच्चे की हर तरह से देखभाल करते हैं, लेकिन कई बार ये देखा जाता है कि बच्चे का अच्छा सोचते-सोचते माता पिता कुछ ज्यादा ही ओवर प्रोटेक्टिव हो जाते हैं, जिसकी वजह से बच्चों पर कई बार गलत असर पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी इन आदतों को बदलें। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में, जिन्हें आपको बदलना चाहिए।

Parenting Tips Do not stop these things of children children may have a wrong effect
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दोस्त चुनने में

  • अगर आप अपने बच्चे के लिए दोस्त चुनते हैं, तो आप अपने बच्चो के लिए सही नहीं कर रहे हैं। हालांकि, आप बच्चे को ये बता सकते हैं कि कौन अच्छा दोस्त है और कौन बुरा। लेकिन जब बच्चे खुद से दोस्त चुनते हैं तो वे उनके साथ खुश रहते हैं।
Parenting Tips Do not stop these things of children children may have a wrong effect
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हर समय नजर रखना

  • कई माता-पिता अपने बच्चों पर हर वक्त नजर रखते हैं। वे कहां जा रहे हैं, उनके दोस्त क्या कर रहे हैं, वे अपने कमरे में क्या कर रहे है, अपने मोबाइल में क्या कर रहे हैं आदि। ऐसी चीजें अगर आप अपने बच्चे के साथ करते हैं, तो आपको अपनी आदत बदलनी चाहिए। इसस बच्चे की नजर में आपकी गलत छवि बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips Do not stop these things of children children may have a wrong effect
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels

कहीं न जाने देना

  • कई माता-पिता अपने बच्चे को कहीं नहीं जाने देते। उदाहरण के लिए स्कूल की पिकनिक, दोस्तों सग बाहर घूमने, दोस्तों की बर्थडे पार्टी में आदि जगहों पर जाने से माता-पिता मना कर देते हैं। लेकिन आपको ये समझना होगा कि अगर आप बच्चे को ऐसे जाने से रोकेंगे, तो आपका बच्चा आपसे झूठ बोलकर वहां जा सकता है और आगे चलकर ये उसकी आदत बन सकती है। इसलिए जहां सही हो, वहां आप अपने बच्चे को जाने दे सकते हैं।
विज्ञापन
Parenting Tips Do not stop these things of children children may have a wrong effect
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विश्वास न जताना

  • अमूमन देखा जाता है कि कई माता-पिता अपने बच्चे पर विश्वास नहीं जता पाते हैं। आपको बच्चे पर विश्वास दिखाना चाहिए। जैसे- उसे कहीं अकेले भेजना हो, पैसों के हिसाब को लेकर आदि। आपको उसे ऐसे मौके देने चाहिए जिससे वे खुद को आपके सामने साबित कर सके कि वे काबिल है, और आप उस पर विश्वास जता सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed