New Year Resolution For Parents : माता-पिता अक्सर अपने बच्चों के लिए बड़े-बड़े सपने देखते हैं। बच्चे के जीवन को संवारने के लिए बहुत सारी योजनाएं बनाते हैं। उसे अच्छे स्कूल में डालने से लेकर बेहतर शिक्षा और संस्कार देने का प्रयास करते हैं। लेकिन सच तो ये है कि बच्चा रोज जो अपने घर पर देखता है, वही सीखता है।
वह दिखने वाली बातें ज्यादा जल्दी और आसानी से समझता है। ऐसे में अगर सच में बच्चे का भविष्य संवारना है, तो ट्यूशन, कोचिंग और गैजेट्स से पहले माता-पिता को खुद से कुछ ईमानदार वादे करने होंगे। पालन-पोषण कोई प्रोजेक्ट नहीं, यह रोज़ निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है, जहां शब्द नहीं, व्यवहार बच्चे को गढ़ता है। बच्चे का भविष्य स्कूल नहीं बनाता, घर बनाता है। शिक्षक दिशा दिखाते हैं, पर रास्ता माता-पिता ही तय करते हैं। 2026 में अगर आप अपने बच्चे को मजबूत, संवेदनशील और आत्मनिर्भर देखना चाहते हैं तो शुरुआत खुद से करनी होगी। हर माता पिता को 2026 में कुछ संकल्प लेने होंगे ताकि उनके बच्चे का जीवन भी संवर जाए।
2 of 6
अभिभावक का खुद से वादा
- फोटो : Adobe stock
पहला वादा- हम बच्चे की तुलना किसी और से नहीं करेंगे
तुलना सबसे खामोश जहर है। “शर्मा जी का बेटा”, “पड़ोस की बेटी" ये वाक्य बच्चे के आत्मविश्वास को भीतर से खोखला कर देते हैं। 2026 में हर माता पिता खुद से वादा करें कि बच्चे को उसकी क्षमताओं के आधार पर देखेंगे, न कि दूसरों की रेस में धकेलकर उसकी तुलना अन्य से करेंगे।
3 of 6
अभिभावक का खुद से वादा
- फोटो : Freepik
दूसरा वादा- हम मोबाइल से पहले बच्चे को समय देंगे
बच्चा तब नहीं बिगड़ता जब वह फोन चलाता है, बल्कि तब बिगड़ता है जब माता-पिता फोन चलाते हैं। यानी जब माता पिता उसे समय नहीं देते, उसकी बात नहीं सुनते। इस साल संकल्प लें कि रोज़ कम से कम 30 मिनट मोबाइल साइलेंट करके अपने बच्चे को पूरा वक्त देंगे।
4 of 6
अभिभावक का खुद से वादा
- फोटो : Adobe stock
वादा 3- हम अंक नहीं, संस्कार को प्राथमिकता देंगे
80- 90 प्रतिशत लाने वाला बच्चा असफल नहीं होता, लेकिन बिना संवेदना का इंसान जरूर असफल होता है। इस साल अभिभावक खुद से वादा करें कि बच्चे के अंक से ज्यादा उसके संस्कारों को प्राथमिकता देंगे। ईमानदारी, करुणा, धैर्य और जिम्मेदारी इन चार स्तंभों पर बच्चे को खड़ा करने का प्रसाय करेंगे।
5 of 6
अभिभावक का खुद से वादा
- फोटो : iStock
वादा 4- हम उसकी बात सुनेंगे, सिर्फ आदेश नहीं देंगे
हर सवाल बदतमीजी नहीं होता। हर असहमति अवज्ञा नहीं होती, ये बात हर माता पिता को समझनी चाहिए। उन्हें ये संकल्प लेना चाहिए कि बच्चे की बात पूरी सुनेंगे। उसके डर और सपनों को समझेंगे। ना कि उसकी बातों या सवालों को बहस समझकर दबाने का प्रयास करेंगे।