New Year 2025 Shayari For Girls: साल 2025 की शुरुआत हो रही है। बीते साल को अलविदा कहते हुए नए साल का स्वागत करें। साल की शुरुआत अपने दोस्तों और करीबियों के साथ करें। उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दें और महसूस कराएं कि वह आपके जीवन में कितने अहम हैं ताकि आने वाले साल में भी उनका साथ बना रहे।
New Year 2025 Funny Shayari: नए साल पर सहेली को सुनाएं ऐसी शायरियां, रोक नहीं पाएंगी हंसी
आप अपने दोस्त, खासकर महिला मित्र यानी सहेली को फनी शायरियां भेज सकते हैं, जिसे पढ़कर वह यकीनन अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगी। यहां दोस्तों के लिए मजेदार शायरियां दी जा रही हैं।
डिब्बा में डिब्बा,
डिब्बा में केक
मेरी सहेली लाखों में एक।
हैप्पी न्यू ईयर दोस्त
चटकनी चप्पल
मटकनी चाल,
मेरी सहेली का
फैशन कमाल।
हैप्पी न्यू ईयर दोस्त
चम्मच में चम्मच
चम्मच में कपूर
मेरी सहेली लगे
जैसे करिश्मा कपूर।
नया साल मुबारक दोस्त
सहेली तुझे नया साल ऐसा रास आए
कि तेरा रिश्ता लेकर तेरी सास खुद आएं।
नया साल मुबारक दोस्त