नया साल आने वाला है। साल 2022 के स्वागत को लेकर लोग उत्साहित हैं लेकिन नए साल के जश्न पर कोरोना का साया है। कोविड के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले बढ़ने के बाद कई शहरों नें प्रशासन ने सख्ती कर दी है। कोविड गाइडलाइन जारी की है, जिसमें नए साल के सेलिब्रेशन पर प्रतिबंध, रात्रि कर्फ्यू, सार्वजनिक जगहों पर भीड़ पर रोक आदि कई पाबंदियां लगाई गई हैं। लेकिन मात्र नए साल के जश्न के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करके आप या आपके परिजन सुरक्षित नहीं हो सकते। कोरोना की तीसरी लहर के आने की संभावना के बीच अपने परिजनों, दोस्तों और करीबियों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी आपकी है। ऐसे में आने वाले साल में कुछ बातों को ध्यान में रख कर आप अपने प्रियजनों को किसी भी तरह के खतरे से बचा सकते हैं। चलिए जानते हैं नए साल में किन पांच बातों को ध्यान में रखकर दी जा सकती हैं परिजनों को सुरक्षा।
New Year 2022: नए साल में अपनों को देनी है सुरक्षा, तो इन पांच बातों का रखें खास ख्याल
सैनिटाइजर का इस्तेमाल बताएं
कोरोना के खतरे के बीच सैनिटाइजर आपको सुरक्षित रख सकता है। ऐसे में घर से बाहर जाने पर परिजनों को सैनिटाइजर साथ ले जाने को कहें। वहीं घर पर परिजन वापस आएं या दोस्त और रिश्तेदार आएं, उन्हें सैनिटाइज जरूर कराएं।
न भूलें मास्क
बाहर जाते समय मास्क लगाना न भूलें। परिवार के अन्य सदस्यों को भी ये याद दिलाएं। कभी कभी जल्दबाजी में बच्चे घर से जाने लगते हैं। क्राॅस चेक करते हुए उनसे पूछें कि क्या उन्होंने मास्क रख लिया है?
व्यायाम के लिए प्रोत्साहन
बच्चे हो या बड़े, परिवार में सभी को व्यायाम और योग के लिए प्रोत्साहित करें। रोजाना उन्हें योग करने या व्यायाम करने को कहें। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए उनके साथ आप भी शामिल हों। व्यायाम से सेहत दुरुस्त रहती है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।
डाइट में शामिल करें हेल्दी खाना
पोषण तत्वों से भरपूर खाने को अपनी डाइट में शामिल करें। रोजाना के खाने में कुछ ऐसी डिश को मीनू में जोड़े, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करें। परिवार के सभी सदस्यों का डाइट हेल्दी हो, ये सुनिश्चित करें।