फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2022: नए साल में अपनों को देनी है सुरक्षा, तो इन पांच बातों का रखें खास ख्याल

Fri, 31 Dec 2021 02:54 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 31 Dec 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
New Year 2022 Safety Tips For Family Relative Friends From covid 19 Precautions
न्यू ईयर 2022 सेफ्टी टिप्स - फोटो : istock

नया साल आने वाला है। साल 2022 के स्वागत को लेकर लोग उत्साहित हैं लेकिन नए साल के जश्न पर कोरोना का साया है। कोविड के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले बढ़ने के बाद कई शहरों नें प्रशासन ने सख्ती कर दी है। कोविड गाइडलाइन जारी की है, जिसमें नए साल के सेलिब्रेशन पर प्रतिबंध, रात्रि कर्फ्यू, सार्वजनिक जगहों पर भीड़ पर रोक आदि कई पाबंदियां लगाई गई हैं। लेकिन मात्र नए साल के जश्न के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करके आप या आपके परिजन सुरक्षित नहीं हो सकते। कोरोना की तीसरी लहर के आने की संभावना के बीच अपने परिजनों, दोस्तों और करीबियों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी आपकी है। ऐसे में आने वाले साल में कुछ बातों को ध्यान में रख कर आप अपने प्रियजनों को किसी भी तरह के खतरे से बचा सकते हैं। चलिए जानते हैं नए साल में किन पांच बातों को ध्यान में रखकर दी जा सकती हैं परिजनों को सुरक्षा।

 

New Year 2022 Safety Tips For Family Relative Friends From covid 19 Precautions
न्यू ईयर 2022 सेफ्टी टिप्स - फोटो : iStock

सैनिटाइजर का इस्तेमाल बताएं 

कोरोना के खतरे के बीच सैनिटाइजर आपको सुरक्षित रख सकता है। ऐसे में घर से बाहर जाने पर परिजनों को सैनिटाइजर साथ ले जाने को कहें। वहीं घर पर परिजन वापस आएं या दोस्त और रिश्तेदार आएं, उन्हें सैनिटाइज जरूर कराएं। 

New Year 2022 Safety Tips For Family Relative Friends From covid 19 Precautions
न्यू ईयर 2022 सेफ्टी टिप्स - फोटो : istock

न भूलें मास्क

बाहर जाते समय मास्क लगाना न भूलें। परिवार के अन्य सदस्यों को भी ये याद दिलाएं। कभी कभी जल्दबाजी में बच्चे घर से जाने लगते हैं। क्राॅस चेक करते हुए उनसे पूछें कि क्या उन्होंने मास्क रख लिया है? 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2022 Safety Tips For Family Relative Friends From covid 19 Precautions
न्यू ईयर 2022 सेफ्टी टिप्स - फोटो : Istock

व्यायाम के लिए प्रोत्साहन 

बच्चे हो या बड़े, परिवार में सभी को व्यायाम और योग के लिए प्रोत्साहित करें। रोजाना उन्हें योग करने या व्यायाम करने को कहें। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए उनके साथ आप भी शामिल हों। व्यायाम से सेहत दुरुस्त रहती है और इम्यूनिटी मजबूत होती है। 

विज्ञापन
New Year 2022 Safety Tips For Family Relative Friends From covid 19 Precautions
न्यू ईयर 2022 सेफ्टी टिप्स - फोटो : Pixabay

डाइट में शामिल करें हेल्दी खाना 

पोषण तत्वों से भरपूर खाने को अपनी डाइट में शामिल करें। रोजाना के खाने में कुछ ऐसी डिश को मीनू में जोड़े, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करें। परिवार के सभी सदस्यों का डाइट हेल्दी हो, ये सुनिश्चित करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed