नया साल नई उम्मीदें और उत्साह लेकर आता है। लोग बीते हुए साल को अलविदा करते हैं और नए साल के साथ नए सपने सजाते हैं। ऐसे में लोग अपने जीवन और करियर को लेकर प्लानिंग करते हैं कि नए साल में उन्हें क्या करना है, कैसे करना है। लेकिन मात्र करियर गोल्स सेट करने से आपका नया साल सुखद नहीं हो सकता। इसके साथ जरूरी है, साल के हर दिन आपके पार्टनर साथ। अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो उनकी खुशी से आपकी खुशियां जुड़ जाती हैं। ऐसे में किसी तरह का मनमुटाव व रिश्ते में दिक्कतें दोनों के हर दिन को डिस्टर्ब कर सकती है। इसलिए इस नए साल की शुरुआत के साथ रिश्ते से जुड़ी पुरानी सभी बुरी बातों और यादों को पीछे छोड़ते हुए एक नई शुरुआत करें। नए साल में लोग कुछ संकल्प लेते हैं, ऐसे ही कुछ वादें अपने रिश्ते को लेकर करें। तो चलिए जानते हैं कि नए साल से रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर से क्या वादे आप कर सकते हैं।
New Year 2022 Resolution: नए साल पर कपल करें ये पांच वादे, रिश्ता होगा ज्यादा मजबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूठ को रखेंगे रिश्ते से दूर
किसी भी रिश्ते में झूठ आपके रिलेशनशिप को कमजोर बना देता है। ऐसे में नए साल पर अपने पार्टनर से वादा करें कि आप दोनों एक दूसरे से झूठ बोलने से बचेंगे। अपने ऱिश्ते की नींव को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे के दोस्त बनेंगे और खुले मन से सच बताएंगे और दूसरे के सच को समझेंगे।
हफ्ते का एक दिन पार्टनर के नाम
कामकाज के बीच आप अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते। हर दिन उनके साथ वक्त बिताना मुश्किल हो सकता है लेकिन एक दूसरे से वादा करें कि हफ्ते में एक दिन या कोई एक शाम आप दोनों की होगी। कितने भी बिजी क्यों न हों, वीक में एक शाम आप उन्हें समय देंगे। मिलकर समय बिताएंगे। डिनर डेट पर जा सकते हैं, मूवी देख सकते हैं या घर पर ही सिर्फ एक दूसरे को समय दे सकते हैं।
पार्टनर की पसंद का रखेंगे ख्याल
अक्सर रिश्ते की शुरुआत में आप अपने पार्टनर की हर बात मान लेते हैं लेकिन समय के साथ आप उनके मन को समझ नहीं पाते या अनदेखा करते हैं। इससे रिश्ते में दूरी आने लगती हैं। इस नए साल में आप अपने पार्टनर से ये वादा कर सकते हैं कि आप उनकी पसंद का ख्याल रखेंगे। जो बाते उन्हें पसंद नहीं है, उसे बदलने की कोशिश कर सकते हैं। धैर्य बनाएं रखेंगे और कोशिश रहेगी की आप दोनों के बीच कोई परेशानी न आने पाए।
बेड टाइम होगा साथ
काम में बिजी होने के कारण आप दिन रात भूल जाते हैं। ये न तो आपके रिश्ते के लिए सही है और न सेहत के लिए। आप दोनों भले ही एक साथ रहें, लेकिन सोने जगने के समय पर बदलाव होने से भी दोनों रिश्ते में अकेलापन महसूस करते हैं। वादा करें कि बेड टाइम एक साथ रखने की कोशिश करेंगे। कितना भी बिजी हों, एक समय पर सोएंगे। अगर सोने का समय एक न हो सका तो उठने की टाइमिंग एक रहेगी।