साल 2022 आ गया है। लोगों को बेसब्री से आज के दिन का इंतजार था। आज से साल बदल गया, महीना और तारीख बदल गई है, साथ ही लोगों को नई उम्मीद मिली है। ऐसे में इस न्यू ईयर और आज के दिन को खास बनाने के लिए जरूरी है अपनों के साथ नया साल मनाएं। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल प्लान करने के लिए यह बेहतर वक्त है। इस मौके पर उनके लिए कुछ खास करें ताकि नए साल के साथ ही आपके रिश्ते में भी नयापन बना रहे। ऐसे में नए साल पर आप अपने पार्टनर को गिफ्ट दे सकते हैं। गिफ्ट देना कोई बड़ी बात नहीं लेकिन क्या गिफ्ट दें जो उन्हें पसंद आ जाए, ये सोचने वाली बात होती है। यहां आपको ऐसे ही न्यू ईयर गिफ्ट के आईडिया दिए जा रहे हैं, जिसे देख आपके पार्टनर के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान।
New Year 2022: नए साल पर पार्टनर को दें सकते हैं ये चार गिफ्ट, रिश्ते में आएगी मिठास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉयफ्रेंड या पति के लिए गिफ्ट आइडिया
अगर आप अपने पति या बॉयफ्रेंड को गिफ्ट देना चाहती हैं तो तोहफे में कुछ ऐसा दें, जो उनके काम का भी हो और हर वक्त उनके साथ हो। ताकि जब भी वह आपके गिफ्ट को देखें तो आपकी याद उन्हे आ जाए। ऐसे में पति या बॉयफ्रेंड को दें सकती हैं ये तोहफे,
वॉलेट
लगभग हर लड़का वॉलेट का इस्तेमाल करता है। आपके पार्टनर को आप वॉलेट गिफ्ट करें। वैसे तो वॉलेट एक आम गिफ्ट है, लेकिन इसे आप खास बना सकती हैं। वॉलेट में आप कोई नोट या आप दोनों की तस्वीर को रख कर दे सकती हैं। लक के लिए उसमें एक क्वाइन या नोट जरूर रख दें।
वाॅच
अधिकतर लड़कों को वाॅच पसंद होती है। वाॅच उनके लुक को स्टाइल देती है और जरूरत को भी पूरा करती है। आप उन्हें वाॅच गिफ्ट कर सकती हैं। चाहें तो कपल वाॅच खरीदें, ताकि दोनों कई मौकों पर एक दूसरे के प्रति अपने प्यार को फ्लॉन्ट कर सकें।
की-चेन
लड़कों को की-चेन की जरूरत होती ही है। बाइक, कार या अन्य जरूरी चाबियों को रखने के लिए उन्हें की-चेन की जरूरत होती है। इसे भी लड़के लगभग हर समय अपने पास रखते हैं। आप अपने पार्टनर को की-चेन तोहफे में दे सकती हैँ।
आउटिंग
अक्सर लड़के ही आपको डेट पर ले जाते हैं। इस न्यू ईयर आप उन्हे अपने इस गिफ्ट से सरप्राइज कर सकती हैं। आप अपने बॉयफ्रेंड या पति को डेट पर बाहर ले जा सकती हैं। आउटिंग का प्लान करें। उनकी मनपसंद जगह जाएं। उन के लिए वह मोमेंट किसी प्यारे से गिफ्ट से कम नहीं होगा।