नया साल अपने साथ उत्साह और उमंग लेकर आता है। खुशियां लेकर आता है। हर कोई कुछ न कुछ संकल्प लेता है। ऐसे में अगर आपकी सोच लड़कियों और महिलाओं को लेकर अभी भी जेंडर स्टीरियोटाइप है तो अपनी इस सोच में फौरन बदलाव लाएं। लिंग संबंधी रुढ़ियों से ग्रसित समाज कभी भी तरक्की नहीं कर सकता है। आप घर में लड़कियों और महिलाओं को लेकर भेदभाव फौरन बंद कर दें। और न ही बेटी को बेटा बनाने की कोशिश करें। बेटी को बेटी ही रहने दें और उसकी उड़ान पर पाबंदी न लगाएं।
{"_id":"5e0ad7c58ebc3e87d97f49ce","slug":"new-year-2020-change-mindsets-for-women-and-girls-this-new-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New year 2020: नए साल में लड़कियों को लेकर अपनी सोच में लाएं ये बदलाव","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
New year 2020: नए साल में लड़कियों को लेकर अपनी सोच में लाएं ये बदलाव
Wed, 01 Jan 2020 10:04 AM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
नया साल अपने साथ उत्साह और उमंग लेकर आता है। खुशियां लेकर आता है।
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
relationship
- फोटो : pixa
लड़कियों और महिलाओं को अबला और बेचारी न समझें। भूलकर भी कभी तुम लड़की हो या आप महिला हैं ये काम नहीं कर सकती जैसी बातें न कहें। अगर आप लड़कियों को सिर्फ उपभोग की वस्तु समझते हैं या फिर आपके आसपास किसी की ऐसी सोच है तो नए साल में संकल्प लें कि आप उसकी इस सोच में परिवर्तन लाएं।
women
- फोटो : women
21वीं सदी में किसी भी काम को लेकर महिला और पुरुष के बीच का भेदभाव खत्म हो गया है। महिलाएं और लड़कियां आज हर क्षेत्र में आगे हैं और पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं। राजनीति से लेकर सैन्य और मल्टीनेशनल कंपनियों से लेकर बैंकिंग, हर क्षेत्र में लड़कियों एंव महिलाओं ने अपने आप को साबित कर दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir police women constable
- फोटो : अमर उजाला
नारी मजबूत और सशक्त है। अपने दिमाग में इस बात को बैठा लें और इस साल संकल्प लें कि आप न ही अपने घर में जेंडर को लेकर होने वाले भेदभाव को बढ़ावा देंगे और न ही खुद करेंगे। लड़कियों के रहन-सहन और लाइफस्टाइल को लेकर कमेंट करना बंद कर दें।