नए साल में बच्चों को दादा-दादी के पास जरूर ले जाएं। बुजुर्ग ही बच्चों को संस्कृति और परंपरा से जोड़ते हैं। आपको इस बात का पता होना चाहिए कि छोटे बच्चों के लिए दादा-दादी बेहद जरूरी होते हैं। बच्चों की परवरिश और उनको आगे बढ़ाने में दादा-दादी मददगार होते हैं। केवल दादा-दादी ही होते हैं जो बच्चों को परंपरा और मान्यताओं से जोड़ सकते हैं। दादा-दादी अपने बच्चों में अच्छी आदतों के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। बच्चे उन्ही के द्वारा ही नैतिक गुणों को जानते हैं और यह भी समझते हैं कि नैतिक गुणों की जिंदगी में कितनी अहमियत होती है।
New Year 2020: नए साल में बच्चों को ले जाएं दादा-दादी के पास, हर अभिभावक ये संकल्प लें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 01 Jan 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन