शादी एक खूबसूरत बंधन है और इस रिश्ते में बंधने के बाद जिंदगी में बहुत से बदलाव आ जाते हैं। शादी के पहले तक तो लोग अपने प्यार का इजहार खुले आम करते हैं या फिर वक्त बेवक्त जताने से नहीं चूकते हैं। लेकिन जैसे ही शादी हो जाती है उसके कुछ सालों बाद ही पतियों को लगने लगता है कि अब प्यार या इजहार की क्या जरूरत है। या फिर उनकी पूरी दिनचर्या काम और बच्चों के इर्दगिर्द खत्म हो जाती है। तो ये गलत है। शादी के बाद भी रिश्ते में प्यार और गर्माहट बनी रहे इसके लिए जरूरी है कि पत्नी से इन छह बातों को कहना न भूले। ऐसा करने से दोनों के जीवन में वहीं पुराना प्यार बना रहेगा और जिंदगी खुशहाल बनी रहेगी। तो चलिए जानें वो छह बातें कौन सी है जो हमेशा पार्टनर से कहनी चाहिए।
शादी के बाद भी न भूले ये कहना, जिंदगीभर रिश्ता रहेगा प्यार भरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तीन शब्दों का असर तो आपने शादी के पहले देखा ही होगा। इन्हीं तीन शब्दों का ही तो असर है कि आप जिसे चाहते हैं वो आपके साथ हैं। तो फिर शादी के बाद आपने पार्टनर के सामने ये जताना कैसे छोड़ दिया कि आप उन्हें कितना चाहते हैं। अगर आपको भी नहीं याद आ रहा कि अंतिम बार आपने अपने पार्टनर को “आई लव यू”कब कहा था तो आज ही अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करें।
ऑफिस और घर में संतुलन बनाते-बनाते क्या आपको भी अपने पार्टनर के लिए वक्त नहीं मिलता। लेकिन थोड़ा समय निकालकर अपने साथी की तारीफ जरुर करें। तुम कितनी सुंदर लग रही हो या आज आप बहुत हैंडसम लग रहें हैं जैसी तारीफ के शब्द बोलने में आपको कितना समय लगेगा। लेकिन इन छोटे से लफ्जों का असर बहुत गहरा होता है।
भागदौड़ भरी जिंदगी में जरुरी नहीं की आप हमेशा साथ रहें। ऐसे में अकेलापन हर किसी को परेशान कर सकता है। लेकिन अपने पार्टनर से ये कहना कभी न भूलें कि आप हमेशा उसके साथ हैं। इन शब्दों से एहसास होता रहेगा कि भले ही वो आपसे दूर हैं लेकिन आपका ख्याल उसे हमेशा है।
अपने पार्टनर की परवाह तो सभी करते हैं लेकिन अगर आप अपनी इसी देखभाल को शब्दों या अपने भावनाओं से जाहिर करेंगे तो आपके पार्टनर को दूसरी ही खुशी होगी।