कहते हैं मां और बेटी का रिश्ता बहुत खास होता है। दुनिया में सबसे अच्छी सहेली एक मां ही हो सकती है लेकिन जैसे-जैसे लड़कियां बड़ी होती जाती है, वो अपनी मां से बातें छुपाने लगती हैं। इन बातों को छुपाकर वो केवल परेशानियों को ही बुलावा देती हैं। इसलिए आज हम आपको उन पांच बातों के बारे में बताने जा रहें हैं जिन्हें एक मां से कभी नहीं छुपाना चाहिए।
दुनिया की सबसे अच्छी सहेली होती है मां, बेटियों को नहीं छिपानी चाहिए ये पांच बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मां को जिंदगी से सबसे बड़े फैसले के बारे में जरूर बताएं। इस बारे में बात करने से वो आपको किसी भी आपकी हमउम्र सहेलियों से ज्यादा सही सलाह देंगी। वो ये बताने की कोशिश करेंगी कि किसी रिश्ते में जुड़ने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
अपनी सभी दोस्तों के बारे में मां से बातें जरूर साझा करनी चाहिए। उनकी उम्र का तजुर्बा ये बताने में मदद करेगा कि कौन से दोस्त आपके सही हैं।
आपकी सबसे ज्यादा पसंद और नापसंद केवल मां ही अच्छे से समझ सकती है। उन्हें बताएं कि आप आगे क्या करना चाहती है और भविष्य में किन चीजों के बारे में सोच रहीं हैं।
कई बार हमारे आसपास के रिश्तेदारों का व्यवहार कुछ ठीक नहीं होता है। इस बारे में हम समाज के डर से बात नहीं कर पाते लेकिन ऐसा करना गलत है। अगर आपको किसी रिश्तेदार का रवैया ठीक नहीं लगता तो तुरंत ही इसके बारे में मां से बात करें।