फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी भी लड़के को डेट करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो पड़ सकता है पछताना

Wed, 16 Dec 2020 01:09 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 16 Dec 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
must know this things of boys before dating in hindi
डेट करने से पहले आप सामने वाले की एक-एक बात पर गौर फरमाएं

यदि आप किसी भी व्यक्ति के साथ इस जीवन की राह पर चलने का मन बना रही हैं तो बहुत जरूरी है कि आप उसे अच्छी तरह से परख लें। यदि आपने सामने वाले को डेट करने से पहले ठीक तरह से जाना नहीं तो आगे चलकर आपको परेशान होना पड़ सकता है क्योंकि जिन रिश्तों की बुनियाद कोई झूठ होता है वह लंबे समय तक नहीं रह सकते। उनमें आगे चलकर कोई न कोई समस्या होती ही है और फिर दो लोग दिनभर लड़ने के सिवा कुछ नहीं करते हैं इसलिए बहुत जरूरी है कि डेट करने से पहले आप सामने वाले की एक-एक बात पर गौर फरमाएं। अगली स्लाइड्स से जानिए कि यदि आप किसी को डेट करने जा रही हैं तो वे कौनसी बातें हैं जिनका ध्यान आपको रखना ही होगा। 

must know this things of boys before dating in hindi
सामने वाले को अच्छे से परख लें

झूठ तो नहीं बोलता
यदि आप किसी लड़के को डेट करने जा रही हैंं तो सबसे पहले ये जानने की कोशिश करें कि सामने वाला व्यक्ति सच्चा है या नहीं क्योंकि झूठ की बुनियाद पर रिश्ते नहीं टिकते हैं। डेट पर जाने से पहले कई सारे लड़के तरह-तरह के झूठ बोलते हैं ताकि लड़की उनकी बातों में आ जाए इसलिए बेहतर है कि आप डेट पर जाने से पहले सामने वाले को अच्छे से परख लें कि कहीं वो अक्सर आपकी कोई बात का जवाब देते हुए घबरा तो नहीं जाता है। 

must know this things of boys before dating in hindi
जरूर देखें कि वो दूसरों से कैसे पेश आता है - फोटो : Pixabay

दूसरों का सम्मान करता है या नहीं 
आप जिस लड़के को डेट करने जा रही हैं उसमें जरूर देखें कि वो दूसरों से कैसे पेश आता है। वो बड़े- छोटों का सम्मान करता भी है या नहीं क्योंकि यदि वो दूसरों का सम्मान करना नहीं जानता है तो यह आगे आपके लिए समस्या खड़ी करेगा और बिल्कुल संभव है कि लड़का भविष्य में आपका भी बात-बात पर अनादर करे इसलिए बेहतर है कि आप पहले से इस बात पर निगाह रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
must know this things of boys before dating in hindi
उसके गुस्से पर नजर जरूर रखें - फोटो : file photo

बहुत जल्दी गुस्सा होना
यदि लड़का सामान्य सी किसी बात पर भी बहुत जल्दी गुस्सा हो जाता है तो उसे डेट करने से पहले दस बार सोचें क्योंकि यह आगे आपके लिए जीव का जंजाल बन सकता है। वह बात-बात पर गुस्सा होकर आगे चलकर आपको परेशान कर देगा और संभव है कि फिर मनाना भी आपको ही पड़े इसलिए उसके गुस्से पर नजर जरूर रखें।

 

विज्ञापन
must know this things of boys before dating in hindi
कोई लड़का बहुत अहंकारी है गलती से भी डेट पर न जाएं
अहंकारी होना
यदि कोई लड़का बहुत अहंकारी है तो उसके साथ गलती से भी डेट पर न जाएं क्योंकि वह आपके आत्मसम्मान के बारे में कभी नहीं सोचेगा। भले ही अभी वो लाख कोशिश करता हो कि वह आपके सामने अहंकार नहीं बताएगा लेकिन यदि वो सिर्फ यह प्रयास आपके लिए कर रहा है तो व्यर्थ है क्योंकि भले ही वो लाख छिपाने की कोशिश कर ले लेकिन कभी न कभी उसका यह स्वभाव सामने आ ही जाएगा जो कि आपके लिए दिक्कत खड़ी करेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed