वैसे तो जिंदगी में हर रिश्ते की एक खास अहमियत होती है, लेकिन मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है। आपने कई बार सुना होगा कि भगवान हर जगह नहीं पहुंच सकते इसलिए उसने मां को अपने रूप में भेजा है। मां-बच्चे के रिश्ते को आदर देते हुए मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत अमरीका में हुई थी। मां को सम्मानित करने का यह आईडिया सबको इतना अच्छा लगा कि इसे दुनियाभर में मनाया जाने लगा।
तो चलिए इस मदर्स डे पर जानते हैं बॉलीवुड की उन मांओं के बारे में जो अपने बच्चों की परवरिश सिंगल मदर के रूप में अकेले ही कर रही हैं। इनमें से किसी ने शादी ही नहीं की और अकेले अपने बच्चों को अपने दम पर पाला तो किसी ने तलाक के बाद इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।
2 of 7
sushmita sen single mother
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन दो बेटियों की मां हैं, लेकिन वह सिंगल हैं। सुष्मिता ने अब तक शादी नहीं की है। उन्होंने महज 25 साल की उम्र में पहली बेटी रेनी को गोद लिया था। दस साल बाद, 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया। सुष दोनों बेटियों की अकेले अच्छे से परवरिश कर रही हैं।
कोंकणा सेन
एक्ट्रेस कोंकणा सेन ने हीरो रणवीर शॉरी से शादी की थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद ही उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी शेयर की थी, लेकिन सच यही था कि कोंकणा सात फेरे लेने से पहले ही प्रेगनेंट हो चुकी थीं। रणवीर और कोंकणा का तलाक हो गया है पर कोंकणा अपने बेटे की अच्छे से परवरिश कर रही हैं।
पूनम ढिल्लन
पूर्व मिस इंडिया रह चुकीं पूनम ढिल्लन ने फिल्म निर्माता अशोक ठकेरिया से शादी की थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए। अशोक से अलग होने के बाद अपने दोनों बच्चों की परवरिश वह अकेली कर रही हैं।
5 of 7
Neena Gupta, Masaba Gupta
- फोटो : social media
नीना गुप्ता
नीना गुप्ता का अफेयर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से था। दोनों ने शादी तो नहीं की, लेकिन नीना प्रेगनेंट जरूर हो गई थीं। इसके बाद भी विवियन ने नीना से शादी नहीं की और नीना ने अपनी प्रेगनेंसी जारी रखी और नीना ने बिना किसी की मदद के सिंगल मदर बनकर मसाबा की परवरिश की। आज मसाबा का नाम बड़े डिजाइनर्स की लिस्ट में शुमार है।