Wedding Mistakes: शादी जीवन का सबसे खास दिन होता है, जिसकी तैयारियां महीनों पहले से शुरू हो जाती है। बहुत सारी योजनाओं और तैयारियों के बाद भी शादी वाले दिन अक्सर लोगों से कुछ गलतियां हो जाती हैं। आमतौर पर ऐसी गलतियों पर कोई ध्यान नहीं देता, जब तक बात अधिक न बिगड़ जाएं।
Common Wedding Mistakes : लोग अपनी शादी में करते हैं ये छह गलतियां, जानकर पहले से हो जाएं सतर्क
शादी वाले दिन होने वाली ये सामान्य गलतियां शादी के मजे को कम कर सकती हैं और अनावश्यक तनाव पैदा कर सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी शादी बिना किसी रुकावट के पूरी हो तो इन आम गलतियों से बचना बेहद जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात और एंट्री टाइमिंग का तालमेल
भारतीय शादियों में बारात में देरी होना आम बात है लेकिन अगर इसका तालमेल दुल्हन की एंट्री या अन्य रस्मों के साथ नहीं होगा तो शादी का पूरा शेड्यूल बिगड़ सकता है। बारात में देरी के कारण दुल्हन को भारी-भरकम लहंगे और मेकअप के साथ और मेहमानों को भी इंतजार करना पड़ सकता है। ये दोनों के लिए ही असहज हो सकता है। वहीं शादी की व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसलिए
- बारात का समय पहले से तय कर लें और इसे सख्ती से लागू करें।
- दुल्हन की एंट्री और वरमाला की टाइमिंग का बारात के साथ तालमेल में रखें।
- किसी को बारात का कोऑर्डिनेटर नियुक्त करें जो ये सुनिश्चित करें कि कार्यक्रम समय पर हो।
सिर्फ भव्य नहीं, काम का स्टेज चुनें
शादी का स्टेज भले ही खूबसूरत दिखे, लेकिन अगर वह सहज और काम का नहीं है तो इससे परेशानी हो सकती है। अक्सर लोग सुंदर और बहुत ऊंचा स्टेज तैयार करा देते हैं जिसपर दुल्हन को भारी लहंगे और बुजुर्गों को पहुंचने में समस्या आती है।
- बहुत ऊंचा स्टेज बुज़ुर्गों के लिए असुविधाजनक हो सकता है।
- बहुत बड़ा स्टेज फोटो और वीडियोग्राफी के लिए बाधा बन सकता है।
- स्टेज ऐसा होना चाहिए जिस पर आसानी से पहुंचा जा सके और जो फोटो/वीडियो के लिए सही पोजिशन में हो।
- स्टेज पर रोशनी, बैकग्राउंड और गेस्ट मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन करें।
एक दिन में कई कार्यक्रमों की योजना
भारतीय शादियां कई तरह के रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होती हैं। शादियों में अलग-अलग रस्मों के साथ ही खान-पान, मेहमानों से मुलाकात, नाच गाना समेत बहुत कुछ एक दिन में करने का प्रयास किया जाता है। एक ही दिन में कई फंक्शन रखने से,
- मेहमानों और कपल दोनों के लिए दिन बहुत थका देने वाला हो जाता है।
- हर फंक्शन को पर्याप्त समय नहीं मिल पाता और सब कुछ हड़बड़ी में होता है।
- बेहतर होगा कि शादी के बड़े फंक्शन्स को अलग-अलग दिनों में प्लान करें।
- अगर एक ही दिन में सब कुछ करना है तो बीच में पर्याप्त ब्रेक रखें।
रस्मों में लगने वाले समय का सही अनुमान न लगाना
शादी की रस्में कभी-कभी उम्मीद से ज्यादा समय ले सकती हैं।पंडित जी द्वारा मंत्रों को पूरा करने में अधिक समय लग सकता है। कुछ रीति-रिवाजों में बुजुर्गों का सुझाव लेना पड़ता है, जिससे देरी हो सकती है।
- शादी के हर रीति-रिवाज के लिए पर्याप्त समय दें और फ्लेक्सिबल शेड्यूल बनाएं।
- पंडित जी से पहले ही पूरी रस्मों की समय-सीमा पर बात कर लें।