कई बार देखा गया है कि बहुत सी विवाहित महिलाएं अपनी सुहाग की चीजों को दूसरी विवाहित महिलाओं के साथ बांट लेती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इस तरह की आदत आपको जिंदगी भर का पछतावा दे सकती हैं। तो चलिए जानें कि इस सुहाग की निशानी कौन सी चीजों को अन्य महिलाओं को देने पर क्या बुरा प्रभाव पड़ेगा आपकी जिंदगी पर।
शादीशुदा महिलाओं को किसी के साथ नहीं बांटनी चाहिए ये पांच चीजें, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहाग की निशानी के रूप में सिंदूर की अपनी बहुत खास जगह है। अगर आप जिस सिंदूर की डिबिया से दूसरी महिलाओं को सिंदूर लगाने के लिए देती हैं तो इस आदत को बदल डालिए। अगर देना ही है तो भगवान पर चढ़ा या नई डिबिया का सिंदूर लगाने को दीजिए। क्योंकि खुद का इस्तेमाल किया जाने वाला सिंदूर किसी विवाहित महिला को लगाने के लिए देने पर आपके सौभाग्य पर संकट आ सकता है।
शादी के दिन पहनी गई चुनरी, पीली साड़ी किसी को भी भूल कर भी पहनने के लिए नहीं देनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपका सौभाग्य छिन सकता है।
सुहाग की निशानी में बिंदी का भी अहम स्थान है। अगर किसी रिश्तेदार को बिंदी की जरूरत है तो नई बिंदी दें। माथे पर लगी बिंदी उतार कर देने का अर्थ यह है कि आप अपने पति का प्यार बांट रही हैं। इसलिए कभी भी भूलकर ऐसा न करें।
मेंहदी पति की लंबी उम्र की निशानी होती है। जितना गहरा रंग होता है उतना गहरा पति का प्यार होता है। अगर आप किसी के साथ अपनी मेहंदी शेयर करेंगी तो पति का प्यार भी बंट जाएगा। ऐसे में अपने हाथ पर लगने बाद बची हुई मेहंदी दूसरी सुहागन स्त्री को कभी भी ना दें।