फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादीशुदा पुरुषों की इन आदतों के कारण रिश्ते में आ जाती है खटास, जल्द ही कर लें सुधार

Sat, 09 Jan 2021 08:53 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 09 Jan 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
married men should change this habits for healthy relationship
पति और पत्नी सामंजस्य बैठाकर इसे संभालें - फोटो : Social Media

शादी के बाद रिश्ता शुरुआती सालों में तो बहुत सुंदर होता है लेकिन आगे चलकर यह डगमगाने लगता है, तब आवश्यकता होती है कि पति और पत्नी सामंजस्य बैठाकर इसे संभालें। इस वक्त यदि कोई एक भी यदि लापरवाही दिखा जाए तो समस्याएं खड़ी हो जाती है। अक्सर घरों में पुरुष महिलाओं पर इस कदर निर्भर हो जाते हैं कि वे समझ ही नहीं पाते हैं कि महिलाओं को कैसा महसूस हो रहा होगा। वहीं अंदर ही अंदर महिलाएं घुटती रहती हैं या फिर उनके बीच लड़ाइयां होना शुरु हो जाती है। अगली स्लाइड्स से जानिए स्वस्थ रिश्ते के लिए किन आदतों को पुरुषों को खुद से सुधार लेना चाहिए। 

married men should change this habits for healthy relationship
महिलाएं पुरुषों से निराश होने लगती हैं - फोटो : Social media

बच्चों का ध्यान न रख पाना
छोटे बच्चों को माता और पिता दोनों की आवश्यकता होती है। महिलाएं बेहतर ढंग से बच्चों को संभालना जानती हैं। ऐसे में यदि पुरुष बच्चों पर ध्यान ही न दें या फिर जब उनकी बारी आए और वे लापरवाही करते नजर आए तो ऐसी स्थिति में महिलाएं पुरुषों से निराश होने लगती हैं। ऐसी स्थिति में कई बार गुस्सा पुरुषों के साथ ही बच्चों पर भी निकलता है। महिलाओं को महसूस होने लगता है कि बच्चे सिर्फ उन की ही जिम्मेदारी है। 

married men should change this habits for healthy relationship
रिश्ते में खटास आने लगती है - फोटो : social media

घर के काम में हाथ न बंटाना
पुरुषों को घर के काम में हाथ बंटाने की आदत नहीं ही होती है क्योंकि कई सारे पुरुषों को बचपन से ही यह सिखाया नहीं जाता है। जब महिलाएं घर के काम को लेकर बहुत परेशान रहती हैं या फिर वे वर्किंग वीमेन हैं तो ऐसी स्थिति में वे पुरुषों से उम्मीद करती हैं कि वे थोड़ी- बहुत ही सहायता तो करे और जब ऐसा नहीं होता है तो घरों में किचकिच शुरु हो जाती है और रिश्ते में खटास आने लगती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
married men should change this habits for healthy relationship
उन्हें लगता है कि पुरुष उनपर विश्वास नहीं करते हैं - फोटो : social media

बहुत अधिक पूछताछ करना
कई पुरुषों की आदत होती है कि वे महिलाओं से बहुत अधिक पूछताछ करते हैं। यदि वे थोड़ी देर के लिए भी घर से बाहर जाती हैं तो क्यों जा रही हैं या क्या आवश्यकता थी। किसी से बात की तो क्यों की, यह सब चीजें पुरुषों को भले ही अच्छी लगती हो लेकिन महिलाओं को ये सब बहुत परेशान करता है। वे पुरुष का सम्मान नहीं रख पाती हैं। उन्हें लगता है कि पुरुष उनपर विश्वास नहीं करते हैं। 

विज्ञापन
married men should change this habits for healthy relationship
कई बार पुरुष जिम्मेदारियां नहीं उठाते हैं - फोटो : pexel

जिम्मेदारी न लेना
दो लोग जब साथ रहते हैं तो जिम्मेदारियां अपने आप ही बंट जाती है। ऐसे में कई बार पुरुष जिम्मेदारियां नहीं उठाते हैं। उन्हें जब कोई काम बताया भी जाता है तो वे भूल जाते हैं या लापरवाही दिखा देते हैं। ऐसा करने पर महिलाएं परेशान होने लगती हैं क्योंकि वे भी मशीनें नहीं हैं और जब उन्हें महसूस होता है कि वे मशीन की तरह काम कर रही हैं तो वे अपने हमसफर से बहुत निराश होती हैं। वे कोशिश करती हैं कि पुरुष अपनी जिम्मेदारियों को समझें। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed