फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर के बड़े- बुजुर्ग यदि हो जाएं नाराज तो उन्हें ऐसे मनाइए

Fri, 08 Jan 2021 01:18 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 08 Jan 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
how to persuade seniors if they are angry in hindi
उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन पूरे घर पर बना रहे - फोटो : social media

एक उम्र के बाद घर के बड़े- बुजुर्ग सदस्यों का नाराज होना बहुत सामान्य बात है। बढ़ती उम्र के बाद बचपन का पुनरागमन होने लगता है। ऐसे में यदि आप घर के बुजुर्ग सदस्य के पसंद की सब्जी नहीं बनाते हैं तो संभव है कि वे इतनी छोटी सी बात पर भी नाराज हो जाएं। घर के बुजुर्ग बहुत दिन तक गुस्सा रहें, ये कोई अच्छी बात नहीं होती है। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप उन्हें समय-समय पर मना लें ताकि उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन पूरे घर पर बना रहे। हालांकि बुजुर्गों को मनाना इतनी आसान बात नहीं है। अगली स्लाइड्स से जानिए किस तरह से घर के बड़ों को आप आसानी से मना सकते हैं।

how to persuade seniors if they are angry in hindi
अपनी गलती को खुशी- खुशी स्वीकारें - फोटो : Pixabay

अपनी गलती स्वीकार लें
बुजुर्गों की नजरों में आप बहुत छोटे हैं। उन्हें लगता है कि अनुभव भी आपके पास कम ही हैं। ऐसे में आपने गलती की है, इसलिए वे आपसे नाराज हैं इसलिए आप भूलकर भी उनसे बहसबाजी न करें बल्कि अपनी गलती को खुशी- खुशी स्वीकारें और उनसे गलती के विषय में समझाईश भी लें। ऐसा करने पर आपसे वे लंबे समय तक नाराज न ही रहेंगे लेकिन यदि आप सोचते हैं कि वे आपको मनाएंगे तब तो फिर भूल ही जाइए।

how to persuade seniors if they are angry in hindi
उनकी गोदी में सिर रखेंगे तो वे आपसे ज्यादा देर नाराज नहीं रह पाएंगे - फोटो : अमर उजाला

गोदी में सिर रख लें
घर के बुजुर्गों से भले ही आपका कैसा भी रिश्ता हो लेकिन कोशिश करें कि यदि वे नाराज हैं तो बचपना दिखाते हुए जल्दी से उनकी गोदी में चले जाएं। जैसे ही आप उनकी गोदी में सिर रखेंगे तो वे आपसे ज्यादा देर नाराज नहीं रह पाएंगे। हो सकता है थोड़ी बहुत खट्टी- मीठी डांट जरूर पड़े लेकिन बाद में वो आपको ढेर सारा आशीर्वाद ही देंगे और प्यार ही करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to persuade seniors if they are angry in hindi
आप अपने हाथों से उनके लिए चाय बनाएं - फोटो : सोशल मीडिया

चाय बनाकर ले जाएं
आप बड़े- बुजुर्गों को तोहफा देकर कभी भी मना नहीं सकते क्योंकि ये उनका स्वभाव नहीं है। यह बिल्कुल संभव है कि वे आपकी इस बात से और अधिक चिढ़ जाएं। इसलिए आप अपने हाथों से उनके लिए चाय बनाएं, साथ में खुद का कप भी लें। उनके पास जाएं उनका कप आगे करके शांति से उनके पास ही कहीं बैठ जाएं। बिल्कुल संभव है कि थोड़ी देर इस तरह बीत जाने पर वे खुद ही आगे रहकर कुछ बोल दें। 

 

विज्ञापन
how to persuade seniors if they are angry in hindi
पहले से ही गर्म कपड़े आगे कर दें - फोटो : social media
उनकी फिक्र जताएं
बड़ों को बच्चों से प्रेम के अलावा कुछ नहीं चाहिए होता है और प्रेम का आगे वे आसानी से पिघल जाते हैं इसलिए यदि वे नाराज हैं, तब आप भी उनसे नाराज होकर बैठने की बजाय उनकी फिक्र जताएं। जैसे सर्दियों के मौसम में यदि वे बाहर जाने के लिए निकल रहे हैं तो आप पहले से ही गर्म कपड़े आगे कर दें। रात में सोते समय उनके पैरों की मालिश कर दें। यदि आप उनका इस तरह से ख्याल रखेंगे तो वे ज्यादा समय आपसे नाराज नहीं रह सकेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed