{"_id":"61e15dd0e53b88214d0af2d7","slug":"marriage-tips-these-mistakes-ruin-your-marital-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Marriage Tips: शादी के बाद ये छोटी गलतियां बिगाड़ देती हैं रिश्ता","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Marriage Tips: शादी के बाद ये छोटी गलतियां बिगाड़ देती हैं रिश्ता
प्यार करना और शादी के बाद उसे निभाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी का काम है। कई बार देखा गया है कि कई सालों तक रिश्ते में रहने के बाद जब लोग शादी करते हैं तो उनका शादीशुदा रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चलता। जल्दी ही उसमे कड़वाहट आनी शुरू हो जाती है। जिसका नतीजा होता है तलाक और अलगाव। शादी के बाद या फिर रिलेशनशिप को हमेशा बनाए रखना चाहते हैं तो जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। तो चलिए जानें वो कौन सी बातें है जिनका ध्यान रिश्ते में जरूर रखना चाहिए।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
किसी भी रिश्ते में छोटी-छोटी लड़ाईयां होने आम बात है। लेकिन हर वक्त झगड़ा करना और फिर ये सोचना कि ऐसा होना लाजिमी है। ये ठीक नही है। क्योंकि लगातार हर विषय पर मतभेद कर आपस में लड़ने से पार्टनर के मन में नकारात्मकता आ जाती है। फिर वो चाहकर भी रिश्ते में मिठास नहीं महसूस करता। इसलिए जहां तक संभव हो लड़ाईयां करने की कम कोशिश करनी चाहिए।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixa
जरूरी है भावनाओं को जाहिर करना
पार्टनर के साथ पूरी जिंदगी बिताने का इरादा रखते हैं तो जरूरी है कि उसे अपनी भावनाओं से अवगत कराएं। किसी भी रिश्ते में भावनाओं को जाहिर करना जरूरी है। कई बार अच्छी फीलिग्स जाहिर ना करने की वजह से ही रिश्ते टूट जाते हैं। क्योकि सामने वाले पार्टनर को पता ही नही चलता कि आप उससे कितना प्यार और सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पार्टनर की कामयाबी, सुंदरता या फिर सामाजिक ओहदे से जलन रखना रिश्ते के खत्म होने की निशानी है। क्योंकि एक बार मन में इस तरह के ख्याल आ जाने के बाद आप चाहकर भी पार्टनर के लिए अच्छा नहीं सोच पाएंगे। इसलिए जरूरी है कि रिश्ते में जलन या जेलेसी जैसी भावनाओं को ना आने दें।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अगर आप अभी तक एक्स की बातें सोचते या फिर पार्टनर के साथ शेयर करते हैं। तो फौरन इसे बंद कर दें। एक्स की चिंता करना या फिर उसके बारे में बातें करना पार्टनर को असुरक्षा की भावना से भर देता है। अगर रिश्ते को सही सलामत रखने की ख्वाहिश है तो एक्स के बारे में पार्टनर से बातें नहीं करनी चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।