Mahashivratri 2025 Baby Boy Names Inspired By Lord Shiva: महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025 को मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। मान्यता है कि भगवान शिव से जुड़े इस पर्व में उपवास करने से गृहस्थ जीवन में खुशहाली बनी रहती है। वैवाहिक जीवन से संतान प्राप्ति तक के लिए लोग महाशिवरात्रि में व्रत और पूजन करते हैं।
Mahashivratri 2025: भगवान शिव के 108 नामों में से चुनें बेटे के लिए नाम, मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद
Mahashivratri 2025 Baby Boy Names: बेटे का नामकरण करने के लिए शिव जी के 108 नामों में से एक आकर्षक और प्रभावशाली नाम का चयन करें, ताकि भोलेनाथ का आशीर्वाद नाम के रूप में हमेशा आपके नन्हें राजकुमार के साथ बना रहे।
बेटे के लिए भगवान शिव के नामों की सूची
रूद्र- भगवान शिव का एक नाम, दहाड़ने वाला, शत्रु को रुलाने वाला।
आशुतोष- तुरंत प्रसन्न होने वाला।
भव- भगवान शिव के इस सुंदर से नाम का अर्थ है, संसार या जगत।
नील- भगवान शिव को नीलकंठ भी कहते हैं, यही से आप बेटे को नील नाम दे सकते हैं, जो आसमान का रंग होता है।
अभिराम- भगवान शिव को अभिराम भी कहते हैं। उनके इस नाम में राम का नाम भी जुड़ा है। अभिराम का मतलब अच्छा लगने वाला या मोहक से है।
एकाक्ष- भगवान शिव के त्रिनेत्र थे, जिसमें से उनकी एक आंख सदैव बंद रहती हैं और उनके क्रुद्ध होने पर ही खुलती है। बेटे के लिए भोले बाबा का ये नाम आधुनिक भी है।
अनंत- अनंत का मतलब है असीम, बेहद, अपार या असंख्य। बेटे को अनंत नाम दिया जा सकता है।
शिवांश- शिव के अंश को शिवांश कहते हैं। बेट को लिए शिवांश नाम भगवान भोलेनाथ के वरदान की तरह ही है।
अनिरुद्ध- स्वेछाचारी, अजेय या अपराजेय। बेटे के लिए अ अक्षर से अनिरुद्ध नाम दिया जा सकता है।
पुष्कर- जलाशय, पोखर, आकाश या स्वर्ग को पुष्कर कहते हैं। अपने नन्हें राजकुमार को प्यारा सा पुष्कर नाम दिया जा सकता है।
अगस्त्य- पहाड़ों को हिलाने वाला, अचल को हिलाने वाला, भगवान राम के गुरु वशिष्ठ के पुत्र
अकुल- भगवान शिव गृहस्थ थे, इसलिए उन्हें अकुल कहा जाता है। अकुल का अर्थ है परिवार रहित।
चंद्रेश- चंद्रमा के भगवान को चंद्रेश कहते हैं। महादेव के सिर पर चंद्रमा सुशोभित हैं। ये नाम बेटे के लिए सुंदर अर्थ वाला है।