फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: कुछ इस तरह एक हुए शाहरुख और गौरी, बड़ी दिलचस्प हैं इनकी लव स्टोरी

Sat, 02 Nov 2019 10:24 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 02 Nov 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
love story of  magical couple shahrukh and gauri how they met

रोंमास के किंग कहलाए जाने वाले शाहरुख खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है।आज वह जिस मुकाम पर खड़े हैं, वहां पर पहुंचना कोई आसान बात नहीं है।शाहरुख खान ने अपनी जिंदगी में काफी स्ट्रगल किया है, फिर चाहे वो करियर हो या फिर उनकी मोहब्बत।शाहरुख की मोहब्बत इतनी आसान नहीं थी। 

love story of  magical couple shahrukh and gauri how they met
- फोटो : file photo

शाहरुख खान और गौरी बॉलीवुड के पावरफुल और परफेक्ट कपल में से एक माने जाते हैं।दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।शाहरुख और गौरी की शादी को 28 साल हो गए हैं। 2 नवंबर को शाहरुख अपना जन्मदिन मनाते हैं तो चलिए इस मौके पर जानते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में।

love story of  magical couple shahrukh and gauri how they met
- फोटो : file photo

शाहरुख और गौरी की पहली मुलाकात 1984 में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी के दौरान हुई थी। तब शाहरुख सिर्फ 18 साल के थे। शाहरुख ने देखा कि पार्टी में गौरी किसी और लड़के के साथ डांस कर रही हैं। गौरी डांस करने में शरमा रहीं थीं। शाहरुख ने जब गौरी से बात की तो उन्होंने कुछ खास इंट्रेस्ट नहीं दिखाया और कहा कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही हैं। गौरी की बात सुन उस वक्त उनके सारे सपने चकनाचूर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
love story of  magical couple shahrukh and gauri how they met
- फोटो : file photo

सच्चाई तो ये थी कि गौरी का कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं था और उन्होंने झूठ बोला था। ये बात शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में बताई थी। एक दिन जब गौरी शाहरुख खान के घर पर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहीं थीं तो वो उन्हें बिना बताए दोस्तों के साथ आउट ऑफ स्टेशन चली गईं। तब शाहरुख को एहसास हुआ कि वो गौरी के बिना नहीं रह सकते। 

विज्ञापन
love story of  magical couple shahrukh and gauri how they met
- फोटो : Social Media

गौरी मुंबई आ गई थीं। शाहरुख अपने कुछ दोस्तों के साथ गौरी को पूरे शहर में ढूंढ़ने के लिए निकल पड़े लेकिन गौरी उन्हें नहीं मिलीं। कई दिनों तक ढूंढ़ने के बाद शाहरुख को गौरी एक बीच पर मिलीं। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया लेकिन यह इतना भी आसान नहीं था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed