कभी न कभी हमारी जिंदगी में प्यार जरूर दस्तक देता है। भले ही हम कितना भी मना करते रहें या कितना भी दूर क्यों न भागते रहें। लेकिन प्यार कभी न कभी हमें हो ही जाता है। कब और कहां हमें किससे प्यार हो जाए, कब कौन हमारी लाइफ पार्टनर बन जाए। इस पर हमारा बस नहीं चलता है। हां, इतना जरूर है कि हम अपने पार्टनर को ढूंढते समय कई बातों का ध्यान देते हैं। ठीक ऐसे ही अगर आपके प्यार की नई शुरुआत हुई है, तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान देना चाहिए ताकि आपके प्यार की डोर हमेशा ही मजबूत रहे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"602fabe7a8deab1c9a03cd35","slug":"love-new-beginnings-so-keep-these-four-things-in-mind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार की कर रहे हैं नई शुरुआत, तो इन चार बातों का रखें खास ध्यान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
प्यार की कर रहे हैं नई शुरुआत, तो इन चार बातों का रखें खास ध्यान
Fri, 19 Feb 2021 08:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 19 Feb 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
एक-दूसरे को थोड़ा समय दें
- जब भी हमारे प्यार की शुरुआत होती है, तो हम काफी ज्यादा उत्साहित हो जाते हैं। हम सब कुछ भूलकर सिर्फ और सिर्फ अपने पार्टनर के साथ ही रहते हैं। लेकिन हमें प्यार की शुरुआत के समय ऐसा करना चाहिए कि एक-दूसरे को समझने का थोड़ा समय देना चाहिए। भले ही आप उनसे प्यार कर चुके हैं, उन्हें अपना दिल दे चुके हैं, लेकिन ये आपके प्यार की शुरुआत है। इसलिए आपको एक-दूसरे को थोड़ा समय और देना चाहिए, ताकि आप एक-दूसरे को और अच्छे से जान सकें और एक-दूसरे की बातों को भी समझ सकें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
सभी बातें साझा न करें
- अब जब आपके प्यार की शुरुआत हो चुकी है, तो भी आपको अपने पार्टनर को समझना चाहिए। इस बात की कोशिश करनी चाहिए कि उनके साथ सभी बातें साझा करें। उदाहरण के लिए अगर आप किसी मुश्किल या परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आपको ये बात अपने पार्टनर को बतानी चाहिए। ऐसा करने से हो सकता है कि वो आपकी इसमें मदद कर सके। इसलिए प्यार की शुरुआत के समय हमें कोशिश करनी चाहिए कि सभी बातों को एक-दूसरे को बताना चाहिए, न कि छुपाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
झूठ न बोलें
- कहते हैं कि चाहे रिश्ता कोई भी हो, लेकिन अगर उसमें झूठ आ जाए तो फिर वो रिश्ता बिगड़ जाता है। ठीक ऐसे ही प्यार के रिश्ते में भी झूठ के लिए कोई जगह नहीं होती, क्योंकि इससे आपके प्यार की शुरुआत कब खराब हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। आपको अपने पार्टनर से कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए। आप अगर उनसे हमेशा सच बोलेंगे तो आपके रिश्ते की मिठास और बढ़ती जाएगी। आपसे कोई गलती भी हुई है तब भी आपको सच ही बोलना चाहिए, इससे आपको मदद ही मिलेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
एक-दूसरे के कामों में हाथ बटाएं
- कई लोगों को जब प्यार मिल जाता है, तो उसके बाद वो सबकुछ भूल जाते हैं। लेकिन हमें हमेशा ये बात ध्यान देनी चाहिए कि जब भी हमारे प्यार की शुरुआत हो, तो हमें एक-दूसरे का हमेशा हाथ बटाना चाहिए। जैसे- अगर आपके पार्टनर आपको कहीं साथ चलने के लिए कहें, तो आपको साथ जाना चाहिए। घर पर कुछ काम करने को कहें, तो भी आपको उनके साथ वो काम करना चाहिए। कुल मिलाकर जो भी काम हो उसमें कपल को एक-दूसरे का हाथ जरूर बटाना चाहिए। इससे प्यार बढ़ता है।