फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें कैसे अपने पार्टनर से मजबूत हो सकता है आपका रिश्ता, इन बातों का रख सकते हैं खास ध्यान

Fri, 19 Feb 2021 03:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 19 Feb 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
If you want to strengthen your relationship with your partner keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

हर रिश्ते की नीव विश्वास पर कायम होती है। जिस रिश्ते में विश्वास, सम्मान, प्यार होगा, वो रिश्ता लंबा और मजबूत होता है। लेकिन जिन रिश्तों में इन चीजों की कमी होती है, उस रिश्ते में कई टकरार देखी जाती हैं। वहीं, कई लोग अपने रिश्ते को मजबूत करने की कई कोशिशें भी करते हैं, लेकिन बावजूद इसके उनका रिश्ता मजबूत नहीं हो पाता। वहीं, सबसे ज्यादा ये चीजें एक कपल के बीच देखी जाती हैं। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताते हैं, जिनकी मदद से आप अपने पार्टनर से रिश्ते को मजबूत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

If you want to strengthen your relationship with your partner keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

समय देना चाहिए

  • किसी भी रिश्ते को मजबूत करने का सबसे पहला नियम है कि आपको अपने पार्टनर को समय देना चाहिए। कोई भी खुशी का मौका हो या फिर कोई दुख की घड़ी, हमेशा ही कपल को एक-दूसरे को समय देना चाहिए। आपके बीच चाहे किसी भी तरह की नोंक-झोंक चल रही हो, लेकिन आपको अपने पार्टनर को समय देना चाहिए, उनको सहज महसूस करवाना चाहिए, क्योंकि इससे आप एक-दूसरे के करीब आएंगे और आपका रिश्ता मजबूत होगा। इसलिए हमेशा एक-दूसरे को समय देने की कोशिश करनी चाहिए।
If you want to strengthen your relationship with your partner keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

सम्मान करना चाहिए

  • किसी भी रिश्ते को अगर आपको मजबूत करना है, तो आपको एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। उदाहरण के लिए अगर आपके पार्टनर कोई बात कहें या कोई काम करने को कहें, तो आपको उनकी बात की अहमियत को समझना चाहिए। लेकिन अगर आप उनकी बात नहीं मानते हैं, तो यानी आप उनका सम्मान नहीं कर रहे हैं। एक-दूसरे की रूचियों को आपको समझना चाहिए, एक-दूसरे की बातों का ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
If you want to strengthen your relationship with your partner keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

अहमियत को समझें

  • हमेशा अपने साथी की अहमित को आपको समझना चाहिए। उदाहरण के लिए अगर आप अपने पार्टनर के साथ गलत व्यवहार करते हैं, तो वो भी आपके साथ वैसा ही व्यवहार कर सकते हैं। इसलिए आपको ऐसा न करते हुए उनकी अहमियत को समझना चाहिए, और एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को बेहतर करना चाहिए। इसके अलावा आपको एक-दूसरे से झूठ नहीं बोलना चाहिए और कभी भी धोखा नहीं देना चाहिए। किसी भी रिश्ते में अगर झूठ और धोखा आएगा, तो उस रिश्ते में खटास पड़ सकती है। इसलिए इन चीजों से हमेशा बचकर रहें।
विज्ञापन
If you want to strengthen your relationship with your partner keep these things in mind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

परेशानी साझा करें

  • अगर आप अपने रिश्ते को बेहतर और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो हमेशा एक-दूसरे पर विश्वास जताते हुए अपनी परेशानियों को एक-दूसरे से साझा करना चाहिए। आप किसी दिक्कत में हैं, आपके मन में कोई बात है, आप अपने पार्टनर से कोई बात करना चाहते हैं, उनसे कुछ पूछना चाहते हैं या फिर आप उनको कोई राज बताना चाहते हैं आदि। कुछ भी बात आपके मन में हो, तो आपको अपने पार्टनर पर विश्वास दिखाना चाहिए, और उन्हें अपनी परेशानियां बतानी चाहिए। इससे आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed