फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप से हो सकते हैं ये नुकसान, जानें किन बातों का ध्यान रखकर बच सकते हैं आप

Fri, 05 Mar 2021 02:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 05 Mar 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
Long distance relationship can cause these losses
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

एक समय था जब अपनी गली-मोहल्ले की लड़की या लड़के से प्यार हो जाया करता था। छुप-छुपकर छतों पर मिलना, गली के मोड़ पर पार्टनर का इंतजार करना ये सब अब बेहद ही कम हो गया है, और मौजूदा समय में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप का चलन बढ़ गया है। आज के दौर में लोग सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से मिल रहे हैं। आजकल लोग यहां पहले दोस्ती करते हैं और फिर उन्हें प्यार हो जाता है। चैट, फोन, ईमेल आदि के जरिए बातचीत होती है। लेकिन आप जानते हैं कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के कई नुकसान भी हो सकते हैं। शायद नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं।

Long distance relationship can cause these losses
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अनजान लोगों से बचकर रहें

  • सोशल मीडिया पर लोगों का पहले मिलना और फिर प्यार हो जाना, इसके कई नुकसान भी हैं। अगर आप इन प्लेटफॉर्म पर किसी अनजान व्यक्ति से मिलते हैं, और उनके प्यार के चक्कर में पड़ जाते हैं। तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। अनजान लोग आपके किसी काम नहीं आ सकते बल्कि, जो आपके रियल दोस्त हैं वो ही आपके काम आ सकते हैं। इसलिए अनजान लोगों से दोस्ती करने से पहले सतर्क रहें।
Long distance relationship can cause these losses
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

ऑनलाइन फ्रॉड

  • आपने कई बार सुना या देखा होगा कि लोगों के साथ ऑनलाइन फ्रॉड हो जाता है, और लोगों के बैंक खातों से लाखों रुपये निकल जाते हैं। ऐसा ही फ्रॉड लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भी हो सकता है। जी हां! सोचिए कि कोई शख्स आपसे पहले दोस्त और फिर प्यार का नाटक आपके पैसों के लिए कर रहा हो। जब आप उसके प्यार के जाल में फंस जाते हैं, तो आप उनकी बात मानते हैं और अपनी इच्छा से उन्हें पैसे दे देते हैं, जिसके बाद वो शख्स रफू चक्कर हो जाता है और आप उसे ढूंढते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Long distance relationship can cause these losses
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ऑनलाइन रोमांस बिल्कुल गलत

  • अगर आपकी सोशल मीडिया पर किसी से पहले दोस्ती और फिर प्यार हुआ है, तो आप गलती से भी ऑनलाइन रोमांस न करें। अमूमन सुनने में आता है कि किसी शख्स ने किसी के साथ पहले ऑनलाइन रोमांस किया, और फिर उसे ब्लैकमेल। ऐसे में आपको पूरी तरह सचेत रहने की जरूरत है, और किसी भी तरह से आपको ऑनलाइन रोमांस नहीं करना है, क्योंकि ये आप पर ही आगे चलकर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
Long distance relationship can cause these losses
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

मिल सकता है धोखा

  • अक्सर देखा जाता है कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में लड़के या लड़कियों को काफी ज्यादा धोखे मिलते हैं। होता ये है कि दोनों ही अलग-अलग जगहों पर होते हैं, कौन क्या कर रहा है। कुछ नहीं पता। ऐसे में कई बार देखा जाता है कि जब तक मतलब पूरे होते हैं, तब तक तो ये लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप सही चलते हैं। लेकिन बाद में इनमें धोखा मिलने के भी काफी चांस होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed