फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि आपका स्वभाव दिन- ब -दिन हो रहा है चिढ़चिढ़ा तो बच्चों से सीख लें बस ये 4 बातें, जीवन हो जाएगा खुशहाल

Fri, 11 Dec 2020 03:01 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 11 Dec 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
learn this things from small kids and get rid of irritation in hindi
चिढ़चिढ़ करने वाले लोग मानसिक रोगों का शिकार हो जाते हैं - फोटो : Social Media

इन दिनों ऐसे कई सारे कारक हैं जो लोगों को चिढ़चिढ़ा बना रहे हैं। लेकिन स्वभाव में यह चिढ़चिढ़ापन होना दूसरों के लिए तो दिक्कत पैदा करता ही है, आपके लिए भी उचित नहीं है। लंबे समय से चिढ़चिढ़ करने वाले लोग आगे चलकर मानसिक रोगों का शिकार हो जाते हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि खुशहाल जीवन जीने के लिए इस स्वभाव को बदलना होगा और इसे बदलने में हमें हमारे घर के, आस-पास के या परिवार के बच्चे ही सहायता करेंगे। यदि कुछ दिनों के लिए आप छोटे बच्चों को अपना शिक्षक बना लेंगे तो आपका जीवन फिर से आनंद से भर जाएगा। अगली स्लाइड्स से जानिए कि छोटे बच्चों से कौनसी बातें आपको सीखना चाहिए।

learn this things from small kids and get rid of irritation in hindi
हर परिस्थिति में मुस्कुराने से आप सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करते हैं - फोटो : Pixabay

मुस्कुराते रहना
छोटे बच्चों को यदि आपने देखा होगा तो यह पाया होगा कि वह हमेशा मुस्कुराते रहते हैं। बस यही बात आपको भी उनसे सीखना होगी। मुस्कुराना कई सारी समस्याओं का हल है क्योंकि हर परिस्थिति में मुस्कुराने से आप सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करते हैं। चेहरे पर तनाव रखने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। जब आप सकारात्मक ऊर्जा से भरेपूरे रहेंगे तो सब अच्छा होगा, चिढ़चिढ़ नहीं होगी।

 

 

learn this things from small kids and get rid of irritation in hindi
निर्भयता को आत्मसात करें - फोटो : Pixabay

भयमुक्त रहना
छोटे बच्चों को किसी बात का डर नहीं होता है। उनमें डर पैदा किया जाता है। यदि आप अचानक खीझ जाते हैं तो हो सकता है आपमें किसी बात को लेकर कोई भय हो, तभी यह आचरण हो रहा है। शायद किसी को खो देने का भय, यह सबकुछ बिगड़ जाने का भय, दफ्तर में पिछड़ जाने का भय। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप निर्भयता को आत्मसात करें। ऐसा करने से आपकी चिढ़चिढ़ दूर होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
learn this things from small kids and get rid of irritation in hindi
छोटे बच्चों से सीखना होगा कि वह किस प्रकार सभी पर विश्वास करते हैं - फोटो : अमर उजाला

विश्वास करना
हम चिढ़चिढ़े कई बार ऐसी परिस्थिति में हो जाते हैं जब हमारे साथ कोई विश्वासघात कर देता है लेकिन इसका अर्थ यह तो नहीं कि हम आगे चलकर किसी पर विश्वास न करें। हमें छोटे बच्चों से सीखना होगा कि वह किस प्रकार सभी पर विश्वास करते हैं। विश्वासघात होना या विश्वास बने रहने का निर्णय वह पूर्णरूप से ब्रह्मांड पर छोड़ देते हैं। आपको भी यही करते हुए आगे बढ़ना है।

विज्ञापन
learn this things from small kids and get rid of irritation in hindi
यदि हम सभी से प्रेम करेंगे तो लोग भी हमसे अच्छे रहेंगे - फोटो : Pixabay

सबसे प्रेम करना
छोटे बच्चों की यही खासियत रहती है कि वे सभी से प्रेम करते हैं, सभी के साथ खेलते हैं लेकिन यदि आपने गौर फरमाया हो तो कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जो चिढ़चिढ़ करते हैं, किसी के साथ नहीं खेलते हैं। ऐसे बच्चों के प्रति हम इतना आकर्षित नहीं होते। यही मनोविज्ञान हमारे लिए भी काम करता है। यदि हम सभी से प्रेम करेंगे तो लोग भी हमसे अच्छे रहेंगे लेकिन चिढ़चिढ़ करेंगे तो अच्छे लोग भी हमसे दूर हो जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed