फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें ब्रेकअप का सही तरीका ताकि न हो पछतावा

Thu, 28 Mar 2019 05:50 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 28 Mar 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
Know best way to break up with someone
ब्रेकअप
किसी भी रिश्ते को खत्म करना आसान नहीं होता। अगर आप लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं तो उस रिश्ते को खत्म करना और भी ज्यादा मुश्किल होता है। हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं ताकि अगर आप अपने रिश्ते को खत्म करने की सोच रहे हों तो आपको किसी तरह का पछतावा न हो। क्योंकि ब्रेकअप का भी सही तरीका होता है। हालांकि बिना सोचे समझे और आवेश में आकर किसी भी रिश्ते को एक झटके में कभी खत्म नहीं करना चाहिए। ब्रेकअप से पहले सारे पहलुओं के बारे में सोच लेना चाहिए और उसके बाद अपने निर्णय के बारे में अपने पार्टनर को बताना चाहिए। 

 
Know best way to break up with someone
relationship
ब्रेकअप की तैयारी
अगर आप ब्रेकअप के बारे में सोच रहे हैं तो पहले तैयारी कर लें। इस बात को पहले से ही तय कर लें कि आपको अपने पार्टनर को क्या कहना है। अगर आपको यह थोड़ा मुश्किल लग रहा है तो अपने किसी दोस्त के सामने या फिर शीशे के सामने उन बातों को दोहरा लें जो आप अपने पार्टनर से रिश्ता तोड़ते वक्त कहने की सोच रहे हैं।

 
Know best way to break up with someone
सही जगह का चुनाव
ब्रेकअप के लिए सही जगह का चुनाव करें। ऐसी जगह चुनें जहां आप अपने पार्टनर को अपनी बात कह सकें। उसको अपने ब्रेकअप के फैसले के बारे में बता सकें। जगह ऐसी होनी चाहिए जहां आप और आपका पार्टनर दोनों ही सहज महसूस करें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know best way to break up with someone
रिश्ता
आमने-सामने करें बात
अगर आपने ब्रेकअप का मन बना लिया है तो अपने पार्टनर को अपना फैसला आमने-सामने सुनाए। उसे भी अपनी बात कहने का मौका दें और बिना आवेश में आए, शांति से उसे अपने ब्रेकअप के फैसले से अवगत कराएं। हालांकि कई बार प्रेमी-प्रेमिका फोन पर ही ब्रेकअप का फैसला सुना देते हैं जो कि बाद में पछतावे का कारण बनता है। आप कोशिश करें कि बात आमने-सामने होनी चाहिए।

 
विज्ञापन
Know best way to break up with someone
एक-दूसरे का सम्मान करें
अगर आपका पार्टनर आपसे ब्रेकअप का कारण पूछता है तो उसे पूरी ईमानदारी से अपनी बात बताएं। ब्रेकअप के कारणों से उसे अवगत कराएं। इससे भविष्य में आप एक-दूसरे से नजरें मिला सकेंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed