फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिंगल लोगों को इन बातों से ज्यादा होती है चिढ़, आपके भी दोस्त करते हैं ऐसा?

Fri, 12 Apr 2019 05:30 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 12 Apr 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
know about what happen when you have been single

एक वक्त तक सभी सिंगल रहते हैं। अकेले रहने में कोई गलत बात नहीं है और न ही यह आपकी किसी कमजोरी को दर्शाता है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो अकेला रहना बहुत पसंद करते हैं और इसे एंजॉय भी करते हैं। लेकिन सिंगल रहने के दौरान कई चीजें होती हैं जिससे आपको चिढ़ हो सकती है। इसलिए आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन सी चीजें हैं जिनकी वजह से सिंगल लोग बहुत ज्यादा चिढ़ जाते हैं और परेशान रहते हैं।  

know about what happen when you have been single

आपकी जिंदगी में दूसरों को ज्यादा रहती है दिलचस्पी
आप सिंगल है इससे आपको कोई परेशानी नहीं है और न ही इससे आपके जीवन में कोई फर्क पड़ता है। पर आप इस बात से जरूर चिढ़ जाते हैं जब दूसरे लोग आपकी निजी जिंदगी को लेकर आपस में बात करते हैं। इसके अलावा अगर आपको मौजूदा वक्त में डेटिंग को लेकर भले ही कोई दिलचस्पी न हो लेकिन आपको कुछ ऐसे लोग मिल जाते हैं जो आपको बेफिजूल डेटिंग सलाह देते रहते हैं। 

know about what happen when you have been single

किसी अनजाने के साथ जोड़ी बनाने की कोशिश
आपके जीवन में कई ऐसे दोस्त होते हैं जिन्हें आप बहुत पसंद करते हैं। लेकिन कभी-कभी वो आपके चिड़चिड़ापन की वजह बन जाते हैं जब आपकी रोमांटिक जिंदगी में दखलअंदाजी करने लगते हैं। उन्हें लगता है कि वो बस आपकी मदद कर रहे हैं। लेकिन आप इन सब सलाहों से चिढ़ने लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about what happen when you have been single

इसके अलावा सिंगल रहने पर अपने आप पर आपको कभी तरस नहीं आता है। मगर कुछ लोगों को आपके इस हाल पर दुख होता है और इसे बदकिस्मती समझते हैं। 

विज्ञापन
know about what happen when you have been single

अजीब बर्ताव करते हैं दोस्त
आपके आसपास के जो दोस्त रिलेशनशिप में हैं वो आपसे अजीब बर्ताव करते हैं। साथ ही वह इस बात का एहसास भी कराते हैं कि आप वो काम नहीं कर सकते हैं जो कपल्स करते हैं। इसके अलावा आपके दोस्तों को लगता है कि आप हर वक्त पार्टनर की खोज में लगे रहते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि आप जिससे बात कर रहे हैं उनसे फ्लर्ट कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed